फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chutkuna Instrument Cooperative Society opens only two days a week

Pilibhit News: सप्ताह में केवल दो दिन खुलती है चुटकुना साधन सहकारी समिति

Tue, 07 May 2024 04:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Chutkuna Instrument Cooperative Society opens only two days a week
बीसलपुर के गांव चुटकुना की बदहाल समिति । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। विभागीय उच्च अधिकारियों की अनदेखी से गांव चुटकुना की साधन सहकारी समिति सप्ताह में केवल दो दिन खुलती है और चार दिन बंद रहती है। यह स्थिति विगत 15 माह से बनी हुई है। शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
चुटकुना साधन सहकारी समिति के सचिव भगवान दास गंगवार 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हो गए थे l इस समिति में आंकिक, सहयोगी, चपरासी और चौकीदार के पद पहले से ही रिक्त हैं l विभाग ने अभी तक इस समिति में स्थायी सचिव की नियुक्ति भी नहीं की है।
विज्ञापन

विभाग ने काम चलाऊ व्यवस्था के क्रम में नवदिया रोहनिया साधन सहकारी समिति के सचिव रामदास यादव को इस समिति के सचिव का कार्यभार भी सौंप रखा है l रामदास के पास अमृता साधन सहकारी समिति के सचिव का भी कार्यभार है l
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार रामदास यादव के पास तीन-तीन समितियां का कार्यभार है l तीन समितियां का कार्यभार होने के कारण रामदास यादव तीनों समितियां में सप्ताह में दो-दो दिन ड्यूटी करते हैं। बाकी समितियों में आंकिक, चौकीदार, सहयोगी और चपरासी हैं। इस कारण समितियां सप्ताह में चार दिन बंद नहीं होती l बाकी दोनों समितियां रोजाना खुलती हैं।
चुटकुना साधन सहकारी समिति में कोई स्टाफ न होने से यह सप्ताह में उन्हीं दो दिनों में खुलती है, जिस दिन रामदास यादव यहां आते हैं। बाकी चार दिन यह बंद रहती है l यह स्थिति पिछले 15 माह से है l विभागीय उच्च अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं।
--इन गांवों के किसानों को हो रही दिक्कत
चुटकुना, मोहम्मदपुर भजा, नवदिया भगत, कंधरापुर, बदरिया, नगीपुर, अकोला, अखौली, मजगमा, अहिरवाड़ा, दुभा, मंडरा सुमन, हेतम नगला , बढ़ेपुरा घारम आदि।

--
एक हजार से अधिक किसान जुड़े हैं इस समिति से
अभिलेखों के अनुसार आसपास के एक दर्जन गांवों के एक हजार से अधिक किसान इस समिति से जुड़े हैं । संपन्न किसान तो अपना काम चला लेते हैं लेकिन केवल समिति पर आधारित किसानों को काफी दिक्कत होती है।

--आंकिक न होने से समिति में नहीं होता है कोई कारोबार
समिति में आंकिक न होने से खाद, बीज और सहकारिता विभाग से संबंधित अन्य कोई भी कारोबार नहीं होता है l जिन समितियाें में आंकिक हैं, उन समिति में ही कारोबार होता है।

--जल्द दूर की जाएं दिक्कतेंफोटो 3
समिति में स्थायी सचिव और मानक के अनुसार अतिशीघ्र स्टाफ नियुक्त किया जाए, जिससे समिति से जुड़े किसानों को अपेक्षित लाभ मिले।
- कमलजीत गंगवार
-
फोटो 4
समिति में स्थायी सचिव और मानक के अनुरूप स्टाफ तैनात कराने,कारोबार शुरू कराने के संबंध में वह विभागीय उच्च अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है ।

- रामशरण

-विभाग के पास सचिवों और अन्य कर्मचारियों की बेहद कमी है। इसी वजह से किसी-किसी सचिव को तीन-तीन समितियां का कार्यभार सौंपा गया है। बहुत जल्द चुटकुना साधन सहकारी समिति में व्यवस्थाएं सही कर दी जाएंगी।
- आरडी पांडे, अपर जिला सहकारी अधिकारी, बीसलपुर

बीसलपुर के गांव चुटकुना की बदहाल समिति । संवाद

बीसलपुर के गांव चुटकुना की बदहाल समिति । संवाद

बीसलपुर के गांव चुटकुना की बदहाल समिति । संवाद

बीसलपुर के गांव चुटकुना की बदहाल समिति । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed