फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chunav

प्रत्याशी समेत 35 पर रिपोर्ट

Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
chunav
पूरनपुर। प्रधान पद के प्रत्याशी को प्रचार प्रसार में कोविड नियम और आचार संहिता का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया। मामला संज्ञान में आने पर हजारा पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत प्रत्याशी समेत 35 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति भीड़ जुटाई। कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

हजारा एसओ उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि गांव कबीरगंज निवासी सलीम पंचायत चुनाव में प्रधान पद का प्रत्याशी है। वह लगातार बिना अनुमति समर्थकों को इकट्ठा करके प्रचार प्रचार कर रहा था। जुलूस के रूप में सभी घूम रहे थे। इसकी कोई अनुमति भी प्रशासन से नहीं ली गई थी। ऐसे में आचार संहिता और कोविड नियमों का खुलकर उल्लंघन पाया गया। इसी को देखते हुए गांव कबीरगंज निवासी प्रत्याशी सलीम, राजेश, ओमप्रकाश, स्वामी दयाल को नामजद करते हुए 35 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

दूसरे प्रत्याशी पर लगाया धमकाने का आरोप
पूरनपुर गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी राजेश कुमार ने बताया कि कि उसने प्रधान पद पर अपना नामांकन मंगलवार को कराया था। आरोप है कि पर्चा वापस करने को दूसरा प्रत्याशी दबाव बना रहा है। इसके चलते उसने अपने साथियों के साथ नाजायज असलहों से लैस होकर मंगलवार रात घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed