फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Christmas Carnival The rock kids

क्रिसमस कार्निवाल में बच्चों ने किया धमाल

Tue, 22 Dec 2015 10:48 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 22 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Christmas Carnival The rock kids

शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में मंगलवार को क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन

सेंट एलायसियस कॉलेज हुए क्रिसमस कार्निवाल का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर, चेयरमैन प्रभात जायसवाल, एडीएम अजयकांत सैनी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में सिद्रा, अर्चिता, मेधा, विदुषी आदि ने वेस्ट मैटेरियल से बनी उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में सोलर सिस्टम, रोबोट आदि माडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा खेलों के स्टॉल भी लगाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मेरी क्रिसमस, रॉक एंड रोल गीतों पर बच्चों ने डांस किया। क्रिसमस पर्व से संबधित गीत, नृत्य व नाटक का मंचन किया गया। तीन चरणों में हुए कार्यक्रम के दौरान शाम को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समापन पर लकी ड्रा निकाला गया। प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजिज ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा, एएसपी सुधीर कुमार, फादर अशोक, मेरी जॉन, डेजी आदि मौजूद रहे। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में भी क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। तमाम बच्चे सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में पहुंचे। बच्चों ने क्रिसमस ट्री, बेल, कार्ड, वॉल हैंगिंग, कैप आदि बनाए। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा व प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने क्रिसमस पर्व की जानकारी दी। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार भी बांटे। लिटिल एंजिल्स स्कूल में क्रिसमस पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

मान्या, आर्यन, प्रत्युष, एरीन आदि ने ईसामसीह के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। तमाम बच्चे सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में पहुंचे। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed