{"_id":"d2fa48b3c302e6d09cea11553e86b46b","slug":"christian-community-took-shantimarc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसाई समुदाय ने शहर में निकाला शांतिमार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसाई समुदाय ने शहर में निकाला शांतिमार्च
पीलीभीत।
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के सेंट मेरी चर्च में हुई तोड़फोड़ समेत विभिन्न घटनाओं के विरोध
विज्ञापन
में ईसाई समाज के लोगों ने शहर में शांति मार्च निकाला और राष्ट्रपति,
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर घटना के दोषियों की
गिरफ्तारी कराने व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की
मांग की।
बरेली कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह जिले भर के ईसाई समुदाय के लोग सेंट एलायसियस चर्च परिसर में एकत्र हुए। यहां समुदाय व देश में अमन चैन के लिए प्रार्थना हुई। इसके बाद शांति मार्च निकाला गया। चर्च परिसर से शुरू हुआ शांति मार्च नकटादाना चौराहा, वनकटी तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा।
यहां सेंट एलायसियस चर्च के पुरोहित पॉयस मैनेजिज के नेतृत्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि देश में ईसाई समुदाय संविधान का आदर करते हुए निष्ठा व ईमानदारी से अपना जीवन निर्वाह करते आए हैं, फिर भी समाज के कुछ असामाजिक तत्व हैं जो ईसाई समुदाय के लोगों की सामाजिक सौहार्द की भावना से जीने नहीं देते हैं।
अकारण ही धार्मिक स्थलों व संस्थानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह मसीही समुदाय पर एक सुनियोजित ढंग से भय व आंतक पैदा करने की साजिश दिखाई देती है। शांति मार्च में शहर के अलावा सितारगंज, नौसर, दाह फार्म, पोलीगंज, अमरिया, कैलाश कालोनी, खटीमा, टनकपुर, पूरनपुर से आए समुदाय के लोगों ने बड़ी तादाद में हिस्सा लिया।
इस मौके पर फादर जूलियन डिसूजा, फादर एलेक्स, फादर मॉरिस, फादर जान , फादर नेलसन, फादर साबू, थामस कोकापल्ली, नगरपालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल, व्यापारी नेता देवेश बंसल, अफरोज जिलानी, पास्टर जसवीर हरमन, सुनील सैनी, प्रभाकर, महेंद्र मसीह, सिस्टर मेरी जॉन, एलसी, डेजी, अनीता आदि मौजूद रहे।