{"_id":"586a5ce34f1c1ba709158614","slug":"chinese-string-headless-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंध के बाद भी बाजार में धड़ल्ले से बेचे जा रहे चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज कराने के बाद दूसरे दिन कोतवाली पहुंचकर युवक ने चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला अशरफ खां निवासी उमम शाह खान पुत्र असलम शाह रविवार को मेडिकल रिपोर्ट लेने के लिए एक निजी क्लीनिक जा रहे थे। गांधी स्टेडियम रोड पर अचानक कहीं से चाइनीज मांझा आकर उनकी गर्दन में फंस गया। जब तक वह बाइक रोककर मांझा निकालते तब तक गर्दन मांझे से कट गई और खून बहने लगा। राहगीरों की मदद से गर्दन में फंसे मांझे को निकाला गया। इसके बाद पास के ही एक चिकित्सक से उन्होंने इलाज कराया। सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ऐसे हादसों को रोकने के लिए चाइनीज मांझे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल इंद्र सिंह ने बताया कि चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से बातचीत की गई है। दिशा निर्देश मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन