{"_id":"58de66d64f1c1bc30463eeb7","slug":"chinese-farmers-buying-merchandise-through-middlemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलियों के जरिए व्यापारी खरीद रहे किसानों की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचौलियों के जरिए व्यापारी खरीद रहे किसानों की चीनी
Fri, 31 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बिचौलियों के जरिए व्यापारी खरीद रहे किसानों की चीनी
Link Copied
गन्ना भुगतान के बदले किसानों को दी जाने वाली चीनी बिचौलियों के माध्यम से व्यापारी खरीद रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम बीसलपुर ने करीब 1100 क्विंटल चीनी भरे वाहन पकड़कर सीज कर दिए। बरखेड़ा स्थित बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को भुगतान न होने पर उन्हें चीनी दी जा रही है। भारी मात्रा में मिल रही यह चीनी मिल के बाहर घूम रहे बिचौलिए खरीद रहे हैं। किसान चीनी मिल की पर्ची बिचौलियों को देकर उनसे नकदी प्राप्त कर लेते हैं। बिचौलिए यही चीनी इकट्ठी करके व्यापारियों को बेच देते हैं। मिल प्रबंधन की मिलीभगत से चल रहे इस अवैध धंधे की खबर प्रशासन और आयकर विभाग को हो गई। करीब एक सप्ताह पूर्व आयकर विभाग की टीम ने चीनी भरे ट्रकों को पकड़ लिया था। मगर किसानों के हंगामे और व्यापारियों द्वारा अभिलेख दिखाने पर मामले को रफा दफा कर दिया गया। अब बृहस्पतिवार शाम को बीसलपुर एसडीएम ने मिल गेट पर छापा मारकर बिचौलियों के माध्यम से व्यापारियों द्वारा खरीदी गई चीनी से भरे छह वाहन पकड़ लिए। इन वाहनों में चीनी से भरे 2217 कट्टे बरामद हुए जिसमें 1108 क्विंटल चीनी भरी है। एसडीएम ने पकड़े गए वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर सीज करा दिया। वाहन चालक लल्लन, सलीम, सुनील कुमार, सर्वेश, इरशत व मोहित ने बताया कि चीनी व गाडिय़ो के अभिलेख अधिकारियों ने ले लिये गये है। बीसलपुर एसडीएम बीपी सिंह ने मिल किसानों का भुगतान न देकर चीनी की बिक्री कर रही है। किसानों के नाम पर व्यापारियों के हाथ चीनी बिक्री नहीं होने दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की सूचना डीएम को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।