{"_id":"4cab2e34e111cd6bc339292d43dfe081","slug":"chill-rain-increased-the-relief-arrangements-zero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, राहत के इंतजाम शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, राहत के इंतजाम शून्य
पीलीभीत।
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह तड़के से शुरू हुई बारिश से जिले में पारा धड़ाम हो गया। बारिश और सर्द हवाओं ने गलन और बढ़ा दी है। प्रशासन और नगर परिषद की ओर से लगने वाले अलाव भी कहीं नहीं दिखे।
विज्ञापन
जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार रात से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। मंगलवार सुबह तड़के मामूली बारिश हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन और गलन से हर कोई परेशान दिखा। शहर की सड़कों, बाजारों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी कार्यालयों में भी इसका असर देखा गया। फरियादी भी कम ही पहुंचे। दिन तो जैसे तैसे कट गया लेकिन शाम होते ही गलन और बढ़ गई। हर कोई घर की ओर दौड़ता दिखाई दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रेडीमेड दुकानों पर लगी भीड़
शहर की रेडीमेड दुकानों पर मंगलवार दिन भर ग्राहकों का तांता लगा रहा। हर कोई ठंड से बचने को गर्म कपड़ों की खरीदारी में मशगूल दिखा। लोगों ने जैकेट, स्वेटर, मफलर आदि की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या दिखी कम
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर मंगलवार सुबह से ही यात्रियों की संख्या काफी कम रही। रेलवे स्टेशन पर सुबह तो थोड़ी बहुत भीड़ दिखी भी, लेकिन इसके बाद दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। कमोवेश ऐसा ही हाल बस स्टैंडों का रहा।
जूनियर तक से स्कूल दो दिन रहेंगे बंद
पीलीभीत। डीएम मासूम अली सरवर ने ठंड के चलते जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 20, 21 जनवरी को अवकाश रखने के आदेश जारी किए हैं। इधर, बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर 20 और 21 जनवरी को जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश कर दिया गया है। 22 जनवरी को सभी विद्यालय यथावत खुलेंगे।