{"_id":"68223110cc4628843b02ac70","slug":"children-will-be-taught-lessons-in-a-playful-manner-preparations-are-in-full-swing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-135793-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा बच्चों को पाठ, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा बच्चों को पाठ, तैयारियां तेज
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों में पठन-पाठन की निरंतरता बनाए रखने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप के आयोजन की तैयारी जोरों पर है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 21 मई से गांवों में समर कैंप लगाकर बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है।
गर्मियों की छुट्टी में परिषदीय विद्यालय के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में बनाए रखने और बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए शिक्षा महानिदेशक की ओर से समर कैंप के आयोजन के आदेश जारी किए गए हैं। इसको लेकर पूर्व में बीएसए की ओर से समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र लिखा गया।
ग्रीष्मकालीन अवकाश का समय नजदीक आते ही समर कैंप को लेकर की जा रहीं तैयारियाें ने जोर पकड़ा है। शिविर की जिम्मेदारी संभालने वाले शिक्षामित्र व अनुदेशकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। समर कैंप में दो घंटे कक्षा संचालित की जाएंगी। इसमें खेल एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की पढ़ने-लिखने और बुनियादी गणित की क्षमता को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
कैंप में बच्चों को प्रतिदिन आने और मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित करने के लिए विभिन्न प्रयास भी किए जाएंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि समर कैंप को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। बच्चों में कौशल विकास की वृद्धि के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे। नियमित रूप से समर कैंप में कक्षाएं संचालित करने को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। तैयारियाें पर नजर रखी जा रही है।