फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children took the form of Radha-Krishna in schools

Pilibhit News: स्कूलों में बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धरा

Wed, 06 Sep 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Children took the form of Radha-Krishna in schools
बीसलपुर के साहु जी महाराज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे । संवाद
- धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

- दही हांडी के साथ नाटक का मंचन भी किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। जन्माष्टमी पर स्कूलों में बच्चों ने श्री राधा-कृष्ण का वेश धरा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित नाटकों का मंचन भी किया गया।
शैमरॉक किरन स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई । स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसमें कर्लिंग शीट्स, फैंसी ड्रैस व रंगारंग कार्यक्रम शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अदिति सक्सेना ने बताया कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसीलिए यह दिन जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को सजाया गया। राधा- कृष्ण के स्वरूप में बच्चे देखते ही बनते थे। महाराष्ट्र की प्रसिद्ध दही-हांडी का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने शानदार नृत्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी पेश की गई। साथ ही ‘भगत के वश में है भगवान’ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बच्चों ने वो कृष्णा है, राधा कैसे न जले... गीत पर जबरदस्त नृत्य किया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

स्प्रिंगडेल कॉलेज में भी जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा मिलन, मीरा-राधा भक्ति के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया गया। इस अवसर पर छात्रों ने राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर भाग लिया। नृत्य नाटिका माखनचोर में प्राइमरी वर्ग के नन्हे-मुन्नो ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
इनीशियम ग्लोबल स्कूल में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। स्कूल में बच्चे राधा-कृष्ण का स्वरूप धर पहुंचे। बच्चों ने कृष्ण गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया और भजन भी गाया।
गोस्वामी मॉम्स प्राइड ललौरीखेड़ा जंगरोली में छात्र-छात्राओं को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया। दही-हांडी का आयोजन भी हुआ। बच्चों को मुरली, मोरपंख, माखन, मिश्री के शब्दों से परिचित कराया गया और कृष्ण के विभिन्न नामों के बारे में बताया गया।
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में आए। नृत्य किया और गाना गाया। साथ में राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में कृष्ण-सुदामा मिलन, कन्हैया का माखन मिश्री चुराकर खाना, गोपियों की मटकी फोड़ना, कालिया नाग के फन पर नृत्य करना आदि लीलाओं का मंचन किया गया। अशोक नगर कॉलोनी में संतराम शिशु मंदिर में भी बच्चों के बीच रूप सज्जा प्रतियोगिता कराई गई।
पूरनपुर। सेंट जोसेफ स्कूल मेंं श्रीकृष्ण की जन्म की लीलाओं का मंचन किया गया। छात्रों ने मटकी भी फोड़ी। श्रीकृष्ण को 56 पकवानों का भोग लगाकर बच्चों को प्रसाद बांटा गया। संचालन मानवी दीक्षित ने किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बच्चों ने राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य अतिथि सीओ आलोक सिंह की पत्नी सपना फौजदार, नगर पालिका चेयरमैन की पत्नी कल्पना गुप्ता, रीना गुप्ता, खुशी फौजदार, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रबंधक हरिबल्लभ गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय मिश्रा आदि थे।
बिलसंडा।नेशनल पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां सजाई गईं। इस दौरान बच्चों ने झांकियां भी सजाईं । आरव गुप्ता, आरुष अवस्थी, आरुष गुप्ता, अपरिमेय त्रिपाठी, प्रसून सक्सेना, मानव वर्मा सौम्या, राशि, रिद्धिमा समेत कई बच्चों ने भाग लिया।

बीसलपुर। कैम स्कालर्स स्कूल में बच्चों ने राधा कृष्ण का स्वरूप धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। निदेशक राजेश अग्रवाल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य के निर्देशन में राधा-कृष्ण की झांकी सजाई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed