फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children going to school amid fear of wildlife, studies are done by closing the gate

Pilibhit News: वन्यजीवों की दहशत के बीच स्कूल जा रहे बच्चे, गेट बंदकर होती पढ़ाई

Wed, 18 Dec 2024 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Children going to school amid fear of wildlife, studies are done by closing the gate
डूंडा कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय के गेट पर लगा ताला।स्रोत:​शिक्षक
घुंघचाई। बाघ और अन्य वन्यजीवों की दहशत के बीच जंगल से सटे प्राथमिक विद्यालय डूडा कॉलोनी नंबर आठ के बच्चे पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल खुलने और बंद होने तक गेट बंद रहता है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घुंघचाई थाना क्षेत्र का गांव डूडा कॉलोनी नंबर आठ में स्थित प्राथमिक विद्यालय पीटीआर के जंगल से सटा हुआ है। इस प्राथमिक विद्यालय में करीब 39 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल जंगल से सटा होने से बाघ के अलावा अन्य जंगली जीव-जंतु आने की आशंका रहती है। लकड़ी ले जाने वाले ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में बाघ देखा था।
विज्ञापन

ऐसे में अध्यापक स्कूल का गेट बंद कर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। स्कूल के अध्यापक सर्वेश कुमार ने बताया कि कई बार बच्चों व स्टाफ की सुरक्षा को लेकर वन वाचर की स्कूल के आसपास तैनाती की मांग की गई। अब तक जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

डूंडा कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय के गेट पर लगा ताला।स्रोत:शिक्षक

डूंडा कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय के गेट पर लगा ताला।स्रोत:शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed