{"_id":"68409baa1b8d1f6d93013589","slug":"children-are-learning-to-stay-healthy-through-yoga-in-summer-camp-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137241-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समर कैंप में बच्चे सीख रहे योग से निरोगी रहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समर कैंप में बच्चे सीख रहे योग से निरोगी रहना
Thu, 05 Jun 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
खासपुर के विद्यालय में समर कैंप में गतिविधियां करते बच्चे। स्रोत शिक्षक
पीलीभीत। गर्मियों की छुट्टियों में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को समर कैंपों के दूसरे चरण में योग से निरोगी रहने की सीख दी जा रही है। इस दौरान पर्यावरण और बागवानी के साथ बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर भी जरूरी जानकारियां देने पर जोर दिया जा रहा है।
परिषदीय, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए 21 मई से 15 जून 2025 तक समर कैंप संचालित किए जा रहे हैं। सांस्कृतिक मूल्यों की समझ, खेलकूद, कला एवं विज्ञान की समझ के साथ सामुदायिक सहभागिता और समग्र विकास के उद्देश्य से कैंप का संचालन किया जा रहा है। इधर कैंप में दूसरे चरण की गतिविधियों पर जोर दिया जाने लगा है। विद्यालयों में बच्चों को पर्यावरण और बागवानी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियां, विज्ञान व स्टेम गतिविधियों पर अमल कराया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को पूरनपुर ब्लॉक के खासपुर जूनिया हाईस्कूल में समर कैंप के तहत बच्चों को विज्ञान संबंधी चार्ट बनाकर जरूरी जानकारियां दी गई। प्रधानाध्यपक श्रीकृष्ण का कहना है कि बच्चों को नियमित रूप से जानकारियां दी जा रही हैं।
इधर तीसरे चरण में राष्ट्रीय एकता के संदर्भ, विविधता में एकता, जल और ऊर्जा संरक्षण, संगीत, रंगमंच और नाटक, कार्यशालाएं आदि के विशेष सत्र होंगे। अंतिम दिन अभिभावक, शिक्षक एवं बच्चे समर कैंप के बारे में अपने अनुभवों को साझा करेंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि समर कैंप की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है।