फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Children and pregnant women will be

बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगेंगे टीके

Wed, 06 Jan 2016 11:18 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 06 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Children and pregnant women will be
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में सात जनवरी से मिशन इंद्रधनुष फेज टू का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। इसके तहत आठ जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए 29475 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा मिशन इंद्रधनुष अभियान पिछले वर्ष अप्रैल में शुरू हुआ था। अभियान के तहत फेज वन के चार चरणों में 17627 गर्भवती महिलाओं, 10274 बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण व 8986 बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया गया था। मिशन इंद्रधनुष का फेज टू गत वर्ष चार नवंबर से शुरू किया गया था और फरवरी माह तक चला। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि फेज टू का तीसरा चरण सात जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगा। इसमें करीब 1291 चिह्नित स्थलों पर टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। इसमें शून्य से दो वर्ष तक के 23510 बच्चे व 5965 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की जिम्मेदारी 196 एएनएम को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बैठक कर दिए दिशा निर्देश
सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में सभी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर पिछले चरण की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कहा कि चिकित्साधिकारी अभियान को लेकर सजग रहे। जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में डीएम ने भी सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। टीकाकरण अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एके वर्मा, डॉ. सीएम चतुर्वेेेदी, डीएमसी यूनीसेफ के फैजान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed