फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   child death case

20 मिनट लग गए मलबा हटाने में, तब तक दम तोड़ गई मासूम मीनाक्षी

Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
child death case
गजरौला। बारिश के चलते मजदूर के घर की दीवार गिरने से बच्ची की मौत के बाद ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार वालों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। एसडीएम ने भी राजस्व टीम के साथ पहुंचकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुहास में शुक्रवार सुबह हादसे के वक्त मजदूर लक्ष्मण प्रसाद और अन्य सदस्य घर के भीतर ही थे। उनके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। सभी बेफ्रिक थे। अचानक दीवार ढहने पर तेज आवाज आई तो परिवार के लोग बाहर की ओर दौड़ पड़े। आसपास के ग्रामीण भी आ गए। तीन वर्षीय मासूम हर्षित जोर-जोर से रो रहा था। वह बड़ी बहन मीनाक्षी के नहीं दिखने से परेशान था। परिवार और ग्रामीणों को मीनाक्षी के मलबे में दबा होने की बात समझने में देर नहीं लगी। सभी ने मलबा हटाना शुरू कर दिया। कुछ मलबा हटते ही मीनाक्षी दबी हुई दिखाई दी। यह देखते ही परिवार वालों के होश उड़ गए। करीब 20 मिनट बाद उसे बाहर निकाला जा सका, तब तक मासूम की जान जा चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाने का भी वक्त नहीं मिला। इस हादसे के अलावा भी दो जगह जर्जर घरों की दीवारें ढह गई। शहर के कमल्ले चौराहा के पास भी एक मकान की दीवार ढह गई। इसमें हालांकि कोई घायल तो नहीं हुआ, मगर दीवार के पास खड़ी कार मलबेेेेेे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा अमरैयाकलां में भी मकान की दीवार गिरी। गनीमत रही कि उस वक्त मकान में परिवार वाले नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed