फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will address the gathering today

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे सभा को संबोधित

Thu, 30 Dec 2021 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will address the gathering today
ड्रमंड कॉलेज में होने वाली जनसभा के लिए तैयार किया गया मंच। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को दिन में 2.55 बजे पीलीभीत पहुंचेंगे। पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में जनसभा होगी। कॉलेज परिसर में ही मुख्यमंत्री 380 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनता को संबोधित करेंगे। कुल एक घंटे पांच मिनट का कार्यक्रम है। वह शाम चार बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा शाहजहांपुर होते हुए बंडा बॉर्डर के रास्ते बुधवार रात को पूरनपुर पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को 50 से अधिक स्थानों पर यात्रा का स्वागत होगा। दोपहर में एक बजे तक यात्रा पीलीभीत पहुंचेगी। पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक में परिवर्तन किया गया है। सभा स्थल पर हेलिपैड बन गया। वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है क्योंकि बिगड़े मौसम में बारिश का अंदेशा है। सभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद समेत कई सियासी दिग्गज आ रहे हैं। प्रशासन अपने स्तर से सीएम की जनसभा और शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों की तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन

सीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
अपराह्न 2 बजकर 55 मिनट: राजकीय हेलिकॉप्टर से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के हेलिपैड पर आगमन और यहां से जनसभा मंच के लिए प्रस्थान
अपराह्न 3 बजे: कार्यक्रम स्थल पर आगमन
अपराह्न 3 बजे से 4 बजे तक: विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास जन विश्वास यात्रा की जनसभा
अपराह्न 4 बजे: सभा स्थल से हेलिपैड के लिए प्रस्थान
अपराह्न 4 बजकर 5 मिनट : हेलिपैड पर आगमन और राजकीय हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed