फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chhatraneta raging on the expulsion of the student organization

छात्रनेता के निष्कासन पर भड़के छात्र संगठन

Fri, 21 Aug 2015 11:15 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 21 Aug 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chhatraneta raging on the expulsion of the student organization

उपाधि महाविद्यालय से सछास जिलाध्यक्ष के निष्कासन के विरोध में सछास समेत एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर नारेबाजी कर चीफ प्रॉक्टर का पुतला फूंका। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्र नेता का निष्कासन रद्द करने व चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग की। इधर महाविद्यालय में माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

उपाधि महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश को लेकर चीफ प्रॉक्टर व सछास जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा के बीच विवाद हो गया था। प्राचार्य ने एमए के छात्र प्रशांत को अनुशासनहीनता के आरोप में 15 दिन के लिए कॉलेज से निष्कासित कर दिया। इसके विरोध में शुक्रवार को सछास, एनएसयूआई, डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता उपाधि महाविद्यालय गेट पर एकत्र हुए और नारेबाजी कर चीफ प्रॉक्टर का पुतला फूंका। छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन कहा कि चीफ प्रॉक्टर द्वारा प्रशांत शर्मा से अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही साजिश के तहत उनिष्कासित कर दिया गया। ज्ञापन में छात्रनेता का निष्कासन निरस्त करने व चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग की गई। चीफ प्रॉक्टर को 24 घंटे के भीतर न हटाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मुनेंद्रपाल सक्सेना, अनिल सागर, रेहान अल्वी, सुमित जैसवार, लवकुश गंगवार, शिवराज सक्सेना, आकाश कनौजिया, दीपांश कुमार,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed