फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chhathha puja

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व आज से

Mon, 08 Nov 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
chhathha puja
बरहा रेलवे क्रॉसिंग के पास छठ पूजा के लिए शुरू हुआ जलाशय मरम्मत का कार्य। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भगवान सूर्यदेव के प्रति आस्था का महापर्व छठ सोमवार से शुरू होगा। रविवार को घरों में तैयारियां शुरू हो गईं है। बरहा रेलवे क्रॉसिंग के पास बने जलाशय के रंग-रोगन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को नहाय खाय के साथ महापर्व का आगाज होगा। बृहस्पतिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण होगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल वासियों के लिए प्रमुख त्योहारों में एक छठ महापर्व सोमवार से नहाय खाय के संकल्प के साथ शुरू होने जा रहा है। खासकर रेलवे विभाग में पूर्वांचल के कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के चलते रेलवे कॉलोनी में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। करीब 150 से अधिक परिवार इस पर्व में हिस्सा लेंगे। इधर, पर्व से एक दिन पूर्व रेलवे कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। घरों में देर शाम तक पूजा पाठ की तैयारियां चलती रही। घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। जलाशय (पूजास्थल) की तैयारियां अंतिम दौर में है। रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया। आयोजन समिति के मुताबिक सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए जलाशय में स्वच्छ पानी भरा जाएगा। आयोजकों के मुताबिक बुधवार शाम को अस्तागामी और बृहस्पतिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को छठ पर्व को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद नहाय खाय के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हो जाता है। इस दौरान अशुद्ध खान पान का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। - पूनम कांती, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

छह पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस व्रत को रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। हर साल पूरी श्रद्धा के साथ इस छठ महापर्व को परिवार के साथ करते है। - शोभा देवी, गृहिणी

पूर्वांचल वासियों में यह पर्व सबसे बड़ा माना जाता है। पूजास्थल पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। यहां कॉलोनी के अलावा शहर के अन्य लोग भी पूजा पाठ करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि यदि कोई महाव्रत को विधि-विधान से पूरा करता है तो परिवार में सुख समृद्धि व मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
- उमेश कांती , सदस्य, आयोजन समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed