{"_id":"67291d3d7a498c29bf0fa344","slug":"chhath-puja-will-start-with-nahai-khay-today-preparations-are-in-the-final-stage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-125037-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज नहाय खाय से शुरू होगी छठ पूजा, अंतिम दौर में तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज नहाय खाय से शुरू होगी छठ पूजा, अंतिम दौर में तैयारियां
विज्ञापन
फीडर नहर पर छठ पूजा के लिए तैयारी में जुटे भक्त।स्रोत:सदस्य
पीलीभीत। छठ पूजा को लेकर की जा रही तैयारियां अंतिम दौर में हैं। रेलवे कर्मी भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। बरहा मार्ग पर घाट की साफ-सफाई युद्धस्तर पर चल रही है। वेदी भी बनाई जा रही हैं। वहीं घरों में भी महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू होगा।
चार दिवसीय छठ पर्व में सूर्य देव की पत्नी (ऊषा) व माता छठी की पूजा की जाती है। सूर्य देवता की पूजा का महत्व पुराणों में मिलता है। मंगलवार को नहाय खाय के साथ व्रती व्रत को शुरू करेंगे एवं बुधवार को दूसरे दिन खरना होगा।
तीसरे दिन सुबह पूजा के लिए प्रसाद तैयार कर व्रती शाम को डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे। इसके अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन
बरहा रेलवे क्रॉसिंग पर चल रही तैयारियों की देखरेख में जुटे आयोजक उमेश कांती ने बताया कि तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पहले दिन मंगलवार को नहाय खाय में सूर्योदय से पहले पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इसके बाद एक समय का ही भोजन खाया जाता है। पुराणों में कद्दू खाने का महत्व बताया गया है।
दूसरा दिन खरना कार्यक्रम में व्रती निराहार रहते हैं। गुड़ से बनी खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण कर उपवास शुरू करते हैं। खीर और रोटी का प्रसाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी दिया जाता है। तीसरे दिन सुबह महिलाएं व परिवार के सदस्य प्रसाद में ठेकुआ आदि सामग्री बनाते हैं।
शाम के समय व्रती किसी नदी अथवा तालाब के किनारे जाकर टोकरी या सूप में फल व अन्य पूजन सामग्री को रखकर डूबते हुए सूर्यदेव की अराधना करते हैं।
चौथे दिन सुबह व्रती की ओर से उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इसके बाद व्रती पारण करने के बाद व्रत का समापन करते हैं।
--
नदी घाट पर हुई सफाई
मझोला। मझोला के पास से गुजरी देवहा नदी के किनारे पर छठ पूजा का आयोजन होता है। पूजा को लेकर नदी किनारे सफाई कराई गई। छठ मैया की वेदियों को भी साफ कराया गया। छठ पर्व दीपावली के छह दिन के बाद आता है। पर्व को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह की ओर से नगर पंचायत के कर्मचारियों को लगाकर वेदियों की सफाई कराई जा रही है। किनारे को भी साफ-सुथरा किया गया है। पूजा आयोजन और सफाई व्यवस्था की देखरेख में नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक बैजनाथ यादव और सहयोगी धीरेन्द्र गुप्ता, चंद्रशेखर, रामनरेश आदि लगे रहे। संवाद