{"_id":"68667c54ef1b4bf48908455c","slug":"cheating-case-against-operator-for-operating-fake-drug-rehabilitation-center-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-138994-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फर्जी नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फर्जी नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
मझोला। कस्बे में फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का संचालन कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यूरिया सीएचसी अधीक्षक की जांच के बाद की गई है। जांच में चिकित्सकों की तैनाती और कई अन्य खामियां मिलीं थीं।
मझोला कस्बे में पीलीभीत मार्ग पर पुलिस चौकी के निकट नया सवेरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसका संचालन सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी सरवन सिंह करता है।
नशा मुक्ति केंद्र के संचालन में नियमों की अनदेखी की शिकायत की गई थी। इस पर सीएचसी अधीक्षक न्यूरिया ने जांच की।
जांच में पाया गया कि नशा मुक्ति केंद्र नियमों के विपरीत और बिना वैध अनुमति के संचालित हो रहा है।
संचालक के पास आवश्यक चिकित्सकीय स्वीकृतियां और लाइसेंस भी नहीं है। इसके बाद सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सहस पाल ने न्यूरिया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नियमों की अनदेखी कर नशा मुक्ति केंद्र संचालन पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में कई कमियां मिलने पर कार्रवाई की गई है।