फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cheated five lakh on the pretext of getting a job abroad

Pilibhit News: विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख ठगे

Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cheated five lakh on the pretext of getting a job abroad
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीलीभीत की विनायक बिहार कॉलोनी निवासी सुनील वर्मा से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। विदेश न भिजवा पाने पर रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सुनील वर्मा की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमद नगर निवासी मोहम्मद अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनील वर्मा ने बताया कि मोहम्मद अकरम जिला पंचायत सदस्य थे, तब उनसे वर्ष 2019 में जान पहचान हुई। अकरम ने विदेश भेजकर नौकरी लगवाने की जानकारी दी। नौकरी लगवाने के नाम पर उसने 20 लाख रुपये की मांग की और पांच लाख रुपये अग्रिम मांगे।
विज्ञापन

13 अक्तूबर 2019 को उसने अकरम को पांच लाख रुपये और शैक्षिक अभिलेखों की फोटो कॉपी, फोटो आदि दिए। आरोप है कि अकरम ने काम होने में एक महीने का समय लगने की बात कही। एक महीने बाद नौकरी लगवाने की बात कहने पर अकरम टाल-मटोल करने लगा। जनवरी 2020 में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में मिले अकरम ने बताया कि उसका एक साथी पुलिस ने पकड़ लिया है। अब उसकी नौकरी नहीं लगवा सकता। रुपयों को शीघ्र ही वापस कर देगा, लेकिन उसने रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 सितंबर 2022 को उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। तब अकरम ने समझौता कर 26 अक्तूबर 2022 तक रुपये वापस करने को कहा, लेकिन इसके बाद भी रुपये वापस नहीं किए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुनील वर्मा की ओर से मोहम्मद अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed