फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CHC treatment on drug craving

दवा है पर इलाज को तरस रहा सीएचसी

Thu, 17 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Thu, 17 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
CHC treatment on drug craving
अस्‍पपताल से गायब डाॉक्‍टटर
लोगों का इलाज करने वाले को खुद इलाज की जरूरत है। डॉक्टरों के होते भी दोपहर तक नहीं दिखते हैं। ऐसे में दवा होते हुए भी सीएचसी का इलाज नहीं मिल पा रहा है। बृहस्पतिवार को सीएचसी के आपातकालीन कक्ष समेत कई कक्षों में सुबह 11 बजे तक डॉक्टर नजर नहीं आए। हालांकि एक दो कक्षों में डॉक्टर मरीजों का मेडिकल परीक्षण कर रहे थे। ऐसे में मरीजों को घंटों तक डॉक्टर के आने का इंतजार करना पड़ता है। 
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं की बात करे तो कोई भी व्यवस्थित नहीं। पर्चा काउंटर हो या फिर दवा काउंटर कोई भी समय से नही खुलते। खास बात तो यह है कि सीएचसी में दो महिला डॉक्टरों की तैनाती है। दोनों महिला डॉक्टर बरेली से आती है। ऐसे में सीएचसी में कितना टाइम से पहुंचती होंगीं बड़ी आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने सीएचसी की पड़ताल की तो तस्वीर चौकाने वाली नजर आई। सुबह के 11 बजे आपातकालीन कक्ष में ताला लटका पाया गया। उसके बराबर में महिला डॉक्टरों के कक्ष का गेट तो खुला मिला, लेकिन दोनों डॉक्टर नदारद मिलीं। मरीजों से जानकारी की गई, तो पता चला की डॉक्टर अभी आईं नहीं है। इसके बाद फिजीशियन कक्ष की बात करे तो एक कक्ष खुला मिला और दूसरे कक्ष में मरीज डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। मरीजों ने टीम को बताया की सुबह नौ बजे से डॉक्टर साहब का इंतजार कर रहे है। हालांकि कुछ डॉक्टर अपने कक्षों में मरीजों को परीक्षण करते नजर आए। तो कुछ मरीज दवा काउंटर के बाहर भी खड़े दिखे। 
विज्ञापन


एक महिला डॉक्टर ट्रेनिंग पर गईं हुईं है। दूसरी महिला डाक्टर कुछ अस्वस्थ हैं, इसी लिए थोड़ा लेट हो गई थी। पूरा स्टाफ टाइम से आ जाता है। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ठाकुर दास, प्रभारी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed