फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CHC putting it in the name of drip recovery

सीएचसी मेें ड्रिप लगाने के नाम पर वसूली

Thu, 13 Aug 2015 11:17 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 13 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
एनएचआरएम के जिला प्रबंधक सर्वेश वर्मा द्वारा सीएचसी के निरीक्षण के दौरान सुविधा शुल्क वसूली का मामला पकड़ में आया है। उन्होंने सीएमओ से आरोपी स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह ने स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

एनएचआरएम के जिला प्रबंधक सर्वेश वर्मा ने गुरुवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किए। उन्होंने बताया कि वार्ड के निरीक्षण में गांव ढकिया केसरपुर निवासी छोटे सिंह की पत्नी रानी सिंह ने ड्रिप लगाने के बदले तीन सौ रुपये स्टाफ नर्स ज्ञांती सिंह पर सुविधा शुल्क वसूली का आरोप लगाया। गुरुवार को सुबह 3.35 बजे उसने शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वसूली का आरोप सही मिलने पर उन्होंने स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति सीएमओ से की है। जिला प्रबंधक ने बताया कि प्रसूता और एक साल तक के बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र लाने ले जाने को निशुल्क 102, 108 एंबुलेंस है। एंबुलेंस चालक आदि को सुविधा शुल्क न दें। सुविधा शुल्क मांगने पर उनसे शिकायत करें। ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि एनएचआरएम के जिला प्रबंधक ने सुविधा शुल्क वसूली का मामला पकड़े जाने की जानकारी दी है। इस पर स्टाफ नर्स ज्ञांती सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed