फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chc

सीएचसी में मृत शिश जन्म लेने पर तीमारदारों का सीएचसी में हंगामा

Thu, 13 Feb 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
chc
पूरनपुर। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला के मृत शिशु के जन्म लेने पर परिवार वालों ने सीएचसी में हंगामा काटा। महिला के पति ने एएनएम पर पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क लेने के बावजूद इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी पर भी कई आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने दोनों का पक्ष सुनने के बाद एएनएम की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश चिकित्साधिकारी को दिए हैं। हंगामे का पता चलने पर सीएमओ ने भी सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

मोहल्ला रजागंज देहात निवासी इकरार की पत्नी जैनव को प्रसव पीड़ा के चलते मंगलवार रात साढ़े नौ बजे सीएचसी में प्रसव के लिए भर्ती किया गया। इकरार का आरोप है कि एएनएम ने सुविधा शुल्क के नाम पर उससे पांच सौ रुपये उसी समय ले लिए। तब जाकर पत्नी को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद एएनएम ने और सुविधा शुल्क मांगा। न मिलने पर इलाज में लापरवाही शुरू कर दी। इसकी शिकायत रात को जब सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी के आवास पर करने पहुंचा तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। प्रसव पीड़ा से उसकी पत्नी पूरी रात तड़पती रही। प्रसव के लिए टरकाने का भी प्रयास किया जाता रहा। बुधवार सुबह एएनएम की ड्यूटी बदली तो दूसरी एएनएम ड्यूटी पर पहुंची। उसने सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रसव कराया, मगर तब तक शिशु की मौत हो चुकी थी। पति का कहना है कि पत्नी का अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचें भी करवाई गई थीं, उसमें सब कुछ सामान्य था तो फिर भी बच्चे की मौत कैसे हुई। इकरार का आरोप है कि इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी से शिकायत की गई तो उन्होंने भी उसकी एक नहीं सुनी, बल्कि यह कह दिया कि जो चाहे करो, किसी का कुछ नहीं बिगड़ेगा।
विज्ञापन

हंगामे की जानकारी पर पहुंचे भाजपा नेता सुप्रोदी जोशी ने नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने भी सुबह 9.30 बजे सीएचसी जाकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. छत्रपाल सिंह से बात की तो उन्हें बताया गया कि प्रसव के दौरान बच्चा उल्टा था, उसमें धड़कनें नहीं थी। एसडीएम ने इकरार और एएनएम को आमने-सामने कर दोनों का पक्ष सुना। एसडीएम ने प्रथम दृष्टया जांच मेें एएनएम की ओर से सुविधा शुल्क वसूली का मामला पाते हुए एएनएम के खिलाफ कार्रवाई को लिखने के निर्देश दिए। बुधवार अपराह्न सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल भी सीएचसी पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत शिशु जन्म लेने में लापरवाही के आरोप समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed