फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   chatt pooja

छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने की मंगल कामना.. हे छठी मइया हर लीं बलैया...

Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
chatt pooja
रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार शाम अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में खड़ी महिलाएं। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सूर्योपासना के छठ पर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को व्रतधारियों ने अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। नाक से माथे तक मंगल सिंदूर लगाए व्रती महिलाओं ने जलाशय पर सामूहिक पूजा प्रतिबंध के चलते घरों की छतों पर खड़े होकर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और मंगल कामना की।
विज्ञापन

चार दिवसीय पर्व के तहत शुक्रवार को व्रतधारियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत श्रद्धा के साथ रखा। पूरे दिन पूजा पाठ की तैयारियों का सिलसिला चलता रहा। डाला और सूप में कच्चे सूत की माला, करधनी आदि को अन्य 52 तरह की सामग्री के साथ रखा। सजे सूप के अगले भाग में जलता हुआ मिट्टी का दीया रखा गया।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में शाम को व्रती महिलाओं ने जलाशय पर पूजा पाठ के प्रतिबंध के चलते घरों की छतों पर खड़े होकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया और पति और संतान की लंबी उम्र की मंगल कामना की। इस दौरान महिलाओं ने ‘हे छठी मइया हर लीं बलैया’, ‘रिमिक झिमिक बोलेली छठी मइया’.. आदि गीत गाए। पूजा अर्चना के बाद व्रती महिलाओं ने सूप में जलते दीपक को दोबारा पूजा स्थल पर रखा। इसी दीपक को सूप में रखकर व्रती महिलाएं शनिवार सुबह उदीयमान सूर्य की आरती उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। चीनी मिल कॉलोनी में निवास कर रहे पूर्वांचलवासियों में छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार शाम व्रती महिलाओं ने घरों की छतों पर खड़े होकर अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने पति व पुत्रों की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की। इससे पहले महिलाओं ने घरों में पूजा अर्चना की।
मझोला। छठ पर्व जनपद के यूपी-उत्तराखंड सीमा से सटे इलाकों में परंपरागत ढंग से मनाया जा रहा है। पूर्वांचल विकास समिति की ओर से कस्बे के समीप शारदा खंड की मिनी ब्रांच पर पूजा पाठ का प्रबंध किया गया है। शुक्रवार शाम व्रती महिलाओं ने पूजा स्थल पर पहुंचकर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

उदीयमान सूर्य को आज देंगे अर्घ्य
छठ पर्व के व्रत की पूर्णता शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगी। रेलवे कॉलोनी के रोहित शर्मा ने बताया कि व्रतधारी शनिवार को पौ फटने से पहले ही पूजन की सारी तैयारी कर लेंगे। विधि विधान से पूजा अर्चना और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और मिठाई खाकर 36 घंटे से चल रहे निर्जला व्रत का परायण किया जाएगा।

बीसलपुर चीनी मिल परिसर में पूजा पाठ की तैयारी में लगी व्रती महिलाएं

बीसलपुर चीनी मिल परिसर में पूजा पाठ की तैयारी में लगी व्रती महिलाएं- फोटो : PILIBHIT

 

मझोला क्षेत्र में शारदा सागर खंड की मिनी ब्रांच में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु

मझोला क्षेत्र में शारदा सागर खंड की मिनी ब्रांच में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed