{"_id":"65de478ff7b45e2c13017984","slug":"chaos-due-to-bus-touching-high-tension-power-line-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-112659-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईटेंशन बिजली की लाइन से बस के छू जाने से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईटेंशन बिजली की लाइन से बस के छू जाने से अफरातफरी
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईटेंशन बिजली की लाइन से बस छू जाने से यात्रियों में खलबली मच गई। गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति ट्रिप कर गई। इससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में बस से उतरने की होड़ लग गई। बाद में चालक ने जब बस को बिजली की लाइन से दूर किया तब जाकर सवारियां बैठीं और बस गंतव्य को रवाना हुई।
हादसा मंगलवार को शेरपुर कलां में धनाराघाट मार्ग पर हुआ। नगर से हजारा जा रही निजी बस शेरपुरकलां से निकल रही थी। इसी दौरान रास्ते में ढीली बिजली की हाईटेंशन लाइन बस से छू गई। कुछ यात्रियों को हल्का करंट लगा तो खलबली मच गई। बस से उतरने की यात्रियों में होड़ लग गई।
गनीमत रही कि बिजली की लाइन बसे से छूते ही आपूर्ति ट्रिप हो गई। इससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। चालक ने बाद में बस को बिजली की लाइन से दूर किया। जिस पर सवारियां फिर बैठीं और बस गंतव्य के लिए रवाना हुई। पूरनपुर-टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत हुसैन ने बताया कि सभी लोग कुशल हैं।