{"_id":"650bdb8983a8613bf90167aa","slug":"chandia-hazara-market-remained-closed-in-support-of-the-hunger-strikers-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4519-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनशनकारियों के समर्थन में बंद रहा चंदिया हजारा का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनशनकारियों के समर्थन में बंद रहा चंदिया हजारा का बाजार
विज्ञापन
चंदिया हजारा में प्रदर्शनकारियो से वार्ता करते एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ।
बाढ़ और कटान की समस्या को लेकर बुधवार को भी जारी रही भूख हड़ताल
वार्ता के लिए पहुंचे एसडीएम और बीडीओ, दो घंटे चली वार्ता रही बेनतीजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रही बेमियादी भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। अनशनकारियों के समर्थन में गांव का बाजार भी बंद रहा। धरनास्थल पर पहुंचे कई गांवों के प्रधानों ने समस्या का समाधान शीघ्र न होने पर रविवार को भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह ने गांव पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की, लेकिन बगैर काम शुरू हुए धरना-प्रदर्शन समाप्त करने से इन्कार कर दिया गया।
बेमियादी भूख हड़ताल पर बुधवार को 10वें दिन शारदा सरकार, पंचानन मंडल, परेश हलधर, शंकर दास, कृष्ण दास, तपन विश्वास, तपन गाईन, बाबू भट्ट, मनमोहन विश्वास, सचान सरकार, अरुण सरकार, रविंद्रनाथ सरकार, जयंत सरकार, चिन्मय मंडल, संजीत सरकार, नंदलाल बैठे। धरनास्थल पर शारदा नदी किनारे के कई प्रधान पहुंचे। प्रधानों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर रविवार को सामूहिक रूप से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।
बुधवार को एसडीएम और खंड विकास अधिकारी भी प्रदर्शनकारियों से वार्ता को पहुंचे। गांव के पंचायत भवन में करीब दो घंटे तक वार्ता चली। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने वार्ता में बताया कि शारदा नदी का चेनेलाइजेशन कराने को एनओसी के लिए फाइल राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड कार्यालय में है। शीघ्र ही बोर्ड की बैठक में चेनेलाइजेशन को अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
मगर आंदोलनकारियों ने चेनेलाइजेशन का काम शुरू होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि वार्ता में प्रदर्शनकारी संतुष्ट दिखे। आपस में वार्ता करने के बाद एक-दो दिन में जवाब देने को कहा।