फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Challenge to increase voting percentage at 227 booths

Pilibhit News: 227 बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती

Fri, 19 Apr 2024 05:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Challenge to increase voting percentage at 227 booths
- विधानसभा चुनाव में 60 फीसदी से कम पड़े थे वोट
विज्ञापन

- लोकसभा चुनाव 2019 में हुआ था 67.38 फीसदी मतदान
पीलीभीत। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले के 227 बूथों पर 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। ऐसे में प्रशासन इस बार लोकसभा चुनाव में इन बूथों पर रिकाॅर्ड बनाने के प्रयास में है, जो बड़ी चुनौती है। इन सभी बूथों के मतदाताओं को शुरू से ही मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शुक्रवार को पता चलेगा कि प्रशासन अपने प्रयास में कितना सफल रहा।
लोकसभा चुनाव-2019 में पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र में 67.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार निर्वाचन आयोग शत-प्रतिशत मतदान कराने पर जोर दे रहा है। जिला प्रशासन ने इसके लिए इन गांवों में रैली, जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं कराई हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले 227 बूथों को चिह्नित कर यहां के मतदाताओं को जागरूक करने की विशेष पहल की गई है। स्वीप कोआर्डीनेटर इंतजार खान ने अपनी टीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम किए। जागरूकता अभियान कितना सफल रहा, इसका पता मतदान के बाद चलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह हैं विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथ
विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों में सबसे कम 21 बूथ बरखेड़ा विधानसभा के थे। वहीं सबसे अधिक 84 बूथ विधानसभा बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के सामने आए हैं। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में 59 तो सदर विधानसभा क्षेत्र के 66 बूथ हैं। इन बूथों पर खास जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed