फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chairman of the dispute on Workers begin strike

चेयरमैन से विवाद होने पर  कर्मियों ने शुरू की हड़ताल 

Fri, 13 May 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 13 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन द्वारा कर्मचारी से अभद्रता व्यवहार से नाराज पालिका कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए। दोनों ओर से एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीरें दी गई हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक सत्यदेव ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे चेयरमैन छेदालाल जायसवाल उनके पास आए और ईओ के न होने पर उनसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने को कहने लगे। आरोप है मना करने पर चेयरमैन ने प्रधान लिपिक के साथ गाली गलौज कर धक्का मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। सरकारी काम में व्यवधान डाला और उनसे जाति सूचक अपशब्द कहे। शोर शराबा होने पर मौके पर काफी लोग जमा हो गए, तभी चेयरमैन घर चले गए। इस घटना से पालिका कर्मचारियों में रोष फैल गया और बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।  इसी बीच ईओ सुरेंद्र प्रताप भी आ गए थे। प्रधान लिपिक ने ईओ को इस संबंध में पत्र देकर चेयरमैन के विरूद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। प्रधान लिपिक के पत्र पर कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। ईओ ने प्रधान लिपिक के पत्र को अग्रसारित कर दिया है। उसके बाद प्रधान लिपिक ने कोतवाली में घटना की नामजद तहरीर दी। तहरीर में गाली गलौज करने, धक्का मुक्की करने, जान से मारने की धमकी दी। आरोप है सरकारी काम में बाधा डालका जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। प्रधान लिपिक द्वारा स्टाफ को इसकी जानकारी देने से कर्मचारी नाराज हो गए और  सभी कोतवाली पहुंचे। प्रभारी कोतवाल न होने पर डे आफीसर आरडी गंगवार ने प्रभारी के आने पर ही मुकदमा दर्ज होना बताया। इस पर कर्मचारी रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए। उधर चेयरमैन छेदालाल ने भी कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि शुक्रवार सुबह 10.15 बजे वह नगर पालिका का औचक निरीक्षण करने गए थे। इसमें उन्हें कोई मौजूद नहीं मिला। इसके बाद वह घर लौट आए।  उसके बाद उन्होंने 10.30 बजे पालिका के कंप्यूटर लिपिक मोहित सैनी को प्रधान लिपिक के पास भेजकर उपस्थिति की रिपोर्ट मांगी, जिससे वह आग बबूला हो गए और उन्होंने मोहित को गाली गलौज करते हुए भगा दिया। उसके कुछ ही देर बाद अपने वह चार पांच साथियों को लेकर उनके आवास में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर एक कर्मचारी ने जानलेवा हमला करते हुए उन पर तमंचे से गोली चला दी। गोली मिस हो जाने के कारण वह बालबाल बच गए। तहरीर में दो कर्मचारियों को नामजद किया है और तीन चार अन्य कर्मचारियों को अज्ञात बताया गया है। 
विज्ञापन



दोनों पक्षों की तहरीर कोतवाली में दी गई है। पीलीभीत से वापस पहुुंचकर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- केपी यादव, प्रभारी कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed