{"_id":"5f0b521a8ebc3e63b511e230","slug":"chairman-case-pilibhit-news-bly4125171147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानाबाद चेयरमैन के पति पर छेड़छाड़ की हो गई रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानाबाद चेयरमैन के पति पर छेड़छाड़ की हो गई रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। कपड़ा व्यापारी के बेटे को बंधक बनाकर हमला करने और लूटने के आरोप में पहले से जेल में बंद जहानाबाद नगर पंचायत चेयरमैन ममता गुप्ता के पति दुर्गाचरन गुप्ता पर एक और एफआईआर दर्ज हो गई। नगर पंचायत की ठेका सफाई कर्मचारी की तहरीर मिलने के बाद अब उन पर छेड़छाड़, एससी एक्ट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता ने बीते दिनों एसपी के समक्ष पेश होकर चेयरमैन पति की शिकायत की थी।
थाना क्षेत्र की रहने वाली एक ठेका सफाई कर्मचारी ने आठ जुलाई को एसपी के समक्ष पेश होकर दुर्गाचरन गुप्ता के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। उसमें उसने आरोप लगाया था कि चेयरमैन पति आए दिन उसे कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर सफाई कर्मचारी की नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। चार माह पहले विरोध करने पर उसे नौकरी से निकाल भी दिया गया था। बाद में ईओ ने उसे दोबारा रख लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी चेयरमैन पति लगातार उससे छेड़छाड़ करते रहे। उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जाता था। फोन पर भी चेयरमैन पति ने कई बार उससे इस संबंध में बात की। बाद में कॉल रिकॉर्डिंग का शक होने पर चेयरमैन पति 25 फरवरी की शाम घर आए और जान से मारने की धमकी दी। बीते दिनों चेयरमैन पति से बातचीत के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे काम से निकाल दिया गया था। इस मामले में चेयरमैन पति पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा था। रविवार को पुलिस ने चेयरमैन पति पर छेड़छाड़ और एससी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि चेयरमैन पति पर घर में घुसकर छेड़छाड़, धमकाने और एससी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।