{"_id":"e7574893e85eae77a83a68ad3bab7f1d","slug":"celibate-student-caught-flirting-on-the-pier-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मचारी घाट पर प्रेमलाप करते पकड़े छात्र-छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मचारी घाट पर प्रेमलाप करते पकड़े छात्र-छात्रा
पीलीभीत।
Updated Tue, 16 Feb 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
घर से कॉलेज के लिए निकले छात्र छात्रा क्लास बंक मारकर ब्रह्मचारी घाट पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले लाई। दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने पर पुलिस ने उनके घरवालों को बुलाया और पंचायत के बाद दोनों को हिदायत देकर घर वालों को सौंप दिया।
उम्र बढने के साथ ही बच्चे अक्सर नादानी में बहक जाते हैं। समय रहते यदि इन पर अंकुश लग गया तो बिगड़ने से बच जाते हैं। कभी कभार घर- परिवार की बदनामी के साथ आपराधिक घटनाएं भी हो जाती हैं। मामला जब दो समुदाय के बीच का हो तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ऐसी ही एक वाकया मंगलवार को शहर में सामने आया। अलग-अलग समुदाय के छात्र-छात्रा सुबह कॉलेज के लिए निकले थे लेकिन दोनों कॉलेज न जाकर घूमते हुए ब्रह्मचारी घाट पहुंच गए। दोनों को एकांत में बैठा देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। हालांकि दोनों माफी मांगकर पुलिस से छोड़ देने की गुहार करते रहे लेकिन पुलिस ने दोनों के घर वालों को बुला लिया और फ्रि हिदायत देने के बाद उन्हें सौंप दिया। सदर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि छात्र के खिलाफ लिखा पढ़ी करके दोनों बच्चों को उनके घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
घर और स्कूल वाले भी दें थोड़ा ध्यान
बच्चों को स्कूल, कॉलेज भेजने के बाद प्राय: घरवाले निश्चिंत हो जाते हैं, वहीं कॉलेज प्रबंधन भी अनुपस्थिति पर विशेष तवज्जो नहीं देता। यदि अभिभावक कभी बच्चों को स्वयं चेक कर लें और कॉलेज प्रबंधन भी छात्र छात्राओं के अनुपस्थित होने पर घर वालों से पुष्टि कर लें तो बच्चों के डगमगाते कदमों की आहट का पता चल जाएगा और इस पर काफी हद तक अंकुश भी लगेगा।
विज्ञापन
स्कूल समय में चलेगा विशेष अभियान
सदर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि स्कूल के खुलने और बंद होने के समय पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। इसमें संबंधित पवन मोबाइल का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न मोहल्लों से निकलने वालों के ईद गिर्द घूमकर यह देखा जाएगा कि वह स्कूल कॉलेज के अलावा कहीं और तो नहीं जा रहे हैं। वहीं छुट्टी के समय भी इस पर ध्यान दिया जाएगा।