फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Celebrated her birthday by cutting a cake

केक काटकर मनाया मायावती का जन्मदिन

Fri, 15 Jan 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Celebrated her birthday by cutting a cake

विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती का 60वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान मायावती को 2017 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। गरीबों को कंबल भी बांटे गए।

शहर के पीलीभीत बैंकटहाल में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 60 किलोग्राम का केक काटकर मायावती के दीर्घायु होने की कामना की। बसपा के शहर विधानसभा के घोषित प्रत्याशी व पूर्व विधायक अरशद खां ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। समाजवाद का ढिंढौरा पीटने वाली समाजवादी पार्टी अब परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई है। गरीब, किसान आदि वर्गों की उपेक्षा वर्ष 2017 में सपा के खात्मे के लिए आखिरी कील साबित होगी। कहा कि विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर बसपा जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में मायावती ही मुख्यमंत्री बनेंगी।
विज्ञापन

 बरेली मंडल के जोन कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा को देश की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम ने कहा कि सपा सरकार की करतूतों से जनता ऊब चुकी है। कानून व्यवस्था के मामले में मायावती से अच्छा कोई मुख्यमंत्री नहीं है। इस दौरान गरीबों को कंबल भी बांटे गए। ग्रामीण अंचलों से आए कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम भी पेश किए। तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर रामसनेही गौतम, केदारनाथ गौतम, रामसरन सागर, दिनेश भारती, बालकराम सागर, मुनेंद्रपाल सागर, श्रीराम कोरी, ओमप्रकाश गंगवार, हारून अहमद, जरीन अंसारी, अम्मन मियां, शमशुल कमर, रामऔतार गौतम, अशोक गंगवार, अकरम अंसारी, सोमपाल, प्रेम गौतम आदि मौजूद रहे।  
000
बर्थ डे के बहाने शक्ति प्रदर्शन
मायावती के जन्मदिन मनाने के बहाने शहर विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के घोषित प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक अरशद खां ने अपनी अगुवाई में सर्वाधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। दरअसल कुछ दिन पहले ही पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बीसलपुर से पूर्व में घोषित प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाला था। उनको पार्टी से निकाले जाने के कुछ दिन बाद हुए इस पहले बड़े कार्यक्रम में भीड़ जुटाना पार्टी नेताओं और खासकर शहर विधान सभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी अरशद खां के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। लिहाजा उन्होंने भीड़ जुटाने में पूरी ताकत लगा दी। वहीं बीसलपुर क्षेत्र से उतने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी नहीं दिखाई दी जितनी फूलबाबू के पार्टी में रहते दिखाई देती थी। कार्यक्रम के बाद इसकी चर्चा भी शहर में रही।

...मायावती जन्म दिन जोड़---
पूरनपुर। नगर की सरवनपुरी कालोनी में जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की दीर्घायु की कामना की। जिला पंचायत सदस्य अकरम मंसूरी, हरिश्चंद्र वर्मा, गुड्डू, विनोद कुमार गौतम, विनोद कुमार शर्मा, सत्यपाल वर्मा, धर्मपाल पासवान, रामरतन पासवान, फरोज खां, शहाबुद्दीन खां, रामसरन आदि थे। मुस्लिम यूथ सोशल कम्युनिटी की ओर से संधु कांप्लेक्स में जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के दीर्घायु की कामना की गई। असलम अली बरकाती, इरफान खां, नसीम खान, शफाकत खान, हसन चिश्ती, शरीफ अहमद, सिकंदर अली, साजिद अली आदि थे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed