{"_id":"69e0abc6edbdd12cb10fad60","slug":"cdpo-delivered-a-message-of-women-empowerment-to-the-girls-students-in-pilibhit-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निडर होकर बनें मजबूत, लक्ष्य केंद्रित कर बढ़ें आगे, सीडीपीओ ने छात्राओं को दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निडर होकर बनें मजबूत, लक्ष्य केंद्रित कर बढ़ें आगे, सीडीपीओ ने छात्राओं को दिया संदेश
Thu, 16 Apr 2026 03:08 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:08 PM IST
सार
बिलसंडा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में सीडीपीओ सुरभि सक्सेना ने कहा कि बालिकाएं निडर और मजबूत बनें। अपने लक्ष्य को केंद्रित करते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ अपराजिता कार्यक्रम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ ) सुरभि सक्सेना ने छात्राओं को सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए छात्राओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
सीडीपीओ सुरभि सक्सेना ने आंगनबाड़ी के माध्यम से मिलने वाली पोषण संबंधी सेवाओं और महिला सशक्तिकरण की सरकारी योजनाओं (जैसे सुरक्षित भविष्य) के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को निडर होकर चुनौतियों का सामना करने और खुद को 'अपराजिता' (जिसे हराया न जा सके) के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अर्चना गंगवार और शिक्षिका माया यादव ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान अर्चना गंगवार, माया यादव, गुड्डी देवी, मालती और अंजू समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।