{"_id":"6494357e43634ca497079aa0","slug":"cdo-seeks-report-how-many-sanitation-workers-suspended-in-pilibhit-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कितने सफाई कर्मियों को किया निलंबित, कितने हुए बहाल; सीडीओ ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कितने सफाई कर्मियों को किया निलंबित, कितने हुए बहाल; सीडीओ ने तलब की रिपोर्ट
Thu, 22 Jun 2023 05:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:20 PM IST
सार
पंचायत विभाग में चल रहे खेल पर अब मुख्य विकास अधिकारी ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अब तक निलंबित किए गए सफाई कर्मियों और बहाल हुए कर्मियों को लेकर पूरी पत्रावली को तलब किया है।
विज्ञापन
विकास भवन पीलीभीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में समय से न आने और साफ सफाई न करने आदि आरोपों को लेकर सफाई कर्मियों का निलंबन किया जा रहा है। इसके बाद उनको बहाल कर दिया जा रहा है। बहाली होने के बाद उनको दंड क्या मिला, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं होती है। इसको लेकर सीडीओ ने अभी तक निलंबित और बहाल सफाई कर्मियों की पत्रावली को तलब किया है। इससे खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों को काम में लापरवाही दर्शाते हुए निलंबित कर दिया जाता है। इसके बाद उनकी बहाली भी कर दी जाती है। इस पूरे मामले में चल रहे खेल से मुख्य विकास अधिकारी अंजान है। उनको यह भी जानकारी नहीं दी जाती है, किस आधार पर निलंबित कर्मियों को बाहल किया गया। उन्हें दंड क्या दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कृष्ण भक्त शहनाज की कहानी: पूजा करने पर शौहर ने दिया तलाक, पवन ने थामा हाथ; हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे
विज्ञापन
पंचायत विभाग में चल रहे इस खेल पर अब मुख्य विकास अधिकारी ने हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने अब तक निलंबित किए गए सफाई कर्मियों और बहाल हुए कर्मियों को लेकर पूरी पत्रावली को तलब किया है। इसमें कहा गया है कि निलंबन और बहाली के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। बहाली के बाद सफाई कर्मचारियों को किस तरह से दंडित किया गया, उनको कोई दंड मिला अथवा नहीं मिला है।
सीडीओ के इस फरमान से पंचायत विभाग में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि निलंबन और बहाली के इस खेल में लिप्त लोगों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। कार्रवाई न मिलने पर डीपीआरओ से भी पूछा जा सकता है कि उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की।
ये भी पढ़ें- जीजा बना जल्लाद: ब्यूटी पार्लर से घर आ रही थी नाबालिग, रास्ते में बहन के पति ने की दरिंदगी, बनाई अश्लील वीडियो
मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सफाई कर्मियों को निलंबित तो किया जाता है, लेकिन फिर उनको बाहल कर दिया जाता। इस दशा में कर्मियों को किस तरीके का दंड दिया गया है। इसकी जानकारी के लिए पत्रावली को तलब किया गया है। पत्रावली सामने आने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी।