{"_id":"578d0f2c4f1c1b9332c4c2a6","slug":"cctv-willbe-install-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की जद में रहेंगे कांवडिय़ों के जत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख की जद में रहेंगे कांवडिय़ों के जत्थे
ब्यूरो/पीलीभीत
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे संचालकों पर सख्ती के करने के बाद अब पुलिस महकमा कांवडिय़ों की सुरक्षा को लेकर खाका तैयार करने में जुटा है। रूटचार्ट के हिसाब से प्लानिंग बनाई जा रही है। इसके अलावा कांवडिय़ों के रूट और शिवालयों में सीसीटीवी लगाए जाएगे। जिसको लेकर मंदिर के महंतों से संपर्क किया जा रहा है।
बीस जुलाई से सावन माह की शुरूआत हो रही है। जिले से भी हजारों की संख्या में कांवडिय़ों का आना -जाना रहेगा। ऐसे में जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर खाका तैयार कर रहा है। डीजीपी के आदेश के बाद पुलिस ने थाना स्तर पर डीजे संचालकों से एंपलीफायर जमा कराए गए जा चुके है। जिसके बाद अब रूटचार्ट तैयार कर शिवालियों में जुटने वाली भीड़ का आंकलन किया जा रहा है। इसके लिए धार्मिक स्थलों के महंतों से पुलिस अफसर लगातार संपर्क कर सुरक्षा रणनीति बना रहे है। कावंडिय़ों की सर्वाधिक भीड़ गौरी शंकर मंदिर में रहेगी। इसको देखते हुए पुलिस ने मंदिर के महंत से संपर्ककर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए है। इसके अलाव जिन स्थानों पर कांवड़िए ठहरेंगे। वहंा पर भी व्यवस्थाएं देखी जा रही है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से शहर में लगाए गए सीसीटीवी काम कर रहे है। इसकी चेकिंग कराई जा चुकी है। गौरीशंकर मंदिर में भी सीसीटीवी लगाने के लिए महंत से बातचीत की जा रही है। कोतवाल हरगोविंद सिंह और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर अतुल प्रधान को क्षेत्र के कांवडिय़ों को लेकर सुरक्षा तैयारियों के लिए लगाया गया है।