फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CCTV footage scanned to catch pickpockets

Pilibhit News: टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Wed, 16 Jul 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 16 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage scanned to catch pickpockets
पूरनपुर। बाजार में खरीदारी करने आई गांव कढेर चौरा निवासी महिला को झांसा देकर सोने के कुंडल और पेंडेंट उतरवाकर ले जाने वाले टप्पेबाजों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही टप्पेबाजों को दबोचकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

घटना सोमवार को कोतवाली मार्ग पर असम हाईवे के समीप हुई थी। गांव कढेरचौरा निवासी शिवरानी अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी। कोतवाली मार्ग पर मिले दो युवकों ने अपने को मथुरा से आने की जानकारी दी। शिवरानी को बातों में फंसाकर उस पर संकट और पुत्र का बीमार होना बताया। बाद में उसके लिए सोना पहनना घातक बताते हुए शिवरानी से कानों में पहने सोने के कुंडल और गले से पेंडेंट उतरवाकर पर्स में रखवा दिया था। बाद में टप्पेबाज महिला का पर्स लेकर खिसक गए। शिवरानी ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। मंगलवार को एसओजी की टीम नगर में पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल के समीप दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से टप्पेबाजों की तलाश की। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि टप्पेबाजों को लेकर कुछ सुराग हाथ लगे है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed