फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CBSE board exams begin

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का आगाज

Fri, 10 Mar 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 10 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
CBSE board exams begin
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का आगाज
 जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन इंटर के 989 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 14 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की दिल की धड़कनें बढ़ी रहीं, लेकिन पेपर खत्म होने के बाद अधिकतर के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। सीबीएसई परीक्षा को लेकर जिले में सेंट एलायसियस कॉलेज, लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर और सेंट जोसेफ स्कूल पूरनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर सेंट एलायसियस कॉलेज, बेनहर पब्लिक स्कूल व लिटिल एंजिल्स स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि सेंट एलायसियस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरनपुर के परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने बताया कि पहले दिन इंटरमीडिएट के पंजीकृत 407 के सापेक्ष 404 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि तीन परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इधर सेंट एलायसियस कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजिज ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट के पंजीकृत 311 के सापेक्ष 305 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। पूरनपुर। सेंट जोसेफ स्कूल में इंटरमीडिएट के 157 बच्चों ने परीक्षा दी। प्रबंधक फादर सेल्वाडोर डिसूजा ने बताया कि पहले दिन कोई भी विद्यार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। इस परीक्षा केंद्र पर अकाल एकेडमी गोमती, अकाल एकेडमी कजरी निरंजनपुर, ईशर अकादमी भोपतपुर सकरिया के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन

बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा में पांच परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्राचार्य जीएस अवस्थी ने बताया कि विद्यालय में पहले दिन इंटर के परीक्षार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 128 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। पांच परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 123 परीक्षार्थी शामिल हुए। आंतरिक सचल दल ने विद्यालय गेट पर सभी परीक्षार्थियों व परीक्षा कक्षों के भीतर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। सुरक्षा के लिए विद्यालय गेट पर पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed