{"_id":"67153709dce112824e0cd760","slug":"cash-and-jewellery-worth-more-than-rs-6-lakh-stolen-from-two-houses-and-a-shop-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124335-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो घरों और दुकान से नकदी व छह लाख से अधिक के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो घरों और दुकान से नकदी व छह लाख से अधिक के जेवरात चोरी
विज्ञापन
पूरनपुर। दो घरों और एक किराना की दुकान से घुसे चोरों ने 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। साथ ही करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात और एक किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
घटना मोहल्ला बमनपुरी में शनिवार रात की है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर बिल्हा के कंपोजिट स्कूल में तैनात शिक्षक मोहल्ला बमनपुरी निवासी राजीव वर्मा नेे बताया कि रात को पत्नी और बच्चों के साथ घर में सोए थे। इस दौरान घर के समीप पड़े खाली प्लाट की ओर से छत से घर में आए चोरों ने सेफ में रखी 50 हजार रुपये नकद, तीन सोने के हार, दो अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल और एक किलोग्राम चांदी के नए, पुराने आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी सुबह पांच बजे आंख खुलने पर सामान बिखरा देखकर हुई। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। इसके अलावा चोरों ने उसके घर में स्थित सोनू की परचून की दुकान से पांच हजार रुपये की नकदी और बीड़ी, सिगरेट आदि तो मोहल्ला के मुखरजीत कोहली के घर से पांच हजार रुपये की नकदी, सोने की नथनी और पत्नी के कपड़े चोरी कर लिए।
विज्ञापन
पीडि़तों ने मोहल्ला के तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।