फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Case filed against three Babbar Khalsa terrorists for demanding extortion in Pilibhit

पीलीभीत एनकाउंटर: बब्बर खालसा के तीन आतंकियों पर रंगदारी मांगने का केस, पुलिस ने सिद्धू के करीबियों को उठाया

Sun, 29 Dec 2024 01:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Dec 2024 01:32 PM IST
सार

मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान समर्थक आतंकियों के मददगार सिद्धू समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों बब्बर खालसा के आतंकी है। 

विज्ञापन
Case filed against three Babbar Khalsa terrorists for demanding extortion in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान समर्थक आतंकियों के मददगारों की फेहरिस्त में बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकी सिद्धू के बाद अब विदेश में बैठे रिंदा और फतेह सिंह के भी नाम जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


ट्रैवल एजेंट को धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले में पूरनपुर पुलिस ने सिद्ध, रिंदा और फतेह सिंह बागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन तीनों ने पूरनपुर में नेटवर्क खड़ा कर लिया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय नंबर से आई थी कॉल 
घुंघचाई के घनश्यामपुर गांव निवासी मलकीत सिंह ग्लोबल गेटवे सेंटर के नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं।शुक्रवार को उन्होंने पूरनपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा था कि सात सितंबर को रात करीब नौ बजे उनके पास अंतरराष्ट्रीय नंबर से दो कॉल की गई थी। इनमें से एक ने अपनी पहचान लंदन से सिद्धू और दूसरे ने पाकिस्तान से रिंदा बताई थी। सिद्धू ने धमकाया था कि तुम्हारे बारे में बहुत जानकारी मिल चुकी है। 10 लाख रुपये दो, नहीं तो गोलियों से भून दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलकीत का दावा है कि वह सितंबर में लंदन में थे, तब भी सिद्धू ने कॉल कर धमकाया था। छह दिसंबर को रात करीब एक बजे फतेह सिंह बागी ने कॉल कर धमकी दी थी। पुलिस ने तीनों आतंकियों पर रंगदारी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
 

पुलिस ने सिद्धू के कई परिचितों को पूछताछ के लिए उठाया
कोरोना काल में कुलबीर सिंह सिद्धू गजरौला के जिन लोगों के घर रुका और नजदीकी रही, पुलिस उन सभी से पूछताछ कर रही है। इनमें अर्शदीप और सतवंत मुख्य हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धू इन दोनों के यहां ठहरा था। यहीं से उसने अपना नेटवर्क मजबूत कर गुर्गे तैयार किए।

हरियाणा के नंगल में विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या के मामले में उसने यहीं के एक युवक के खाते से रुपयों का लेनदेन किया। शनिवार को कोतवाली में सीओ सिटी, माधोटांडा एसओ, कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम ने सिद्धू के करीबियों से पूछताछ की।

पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि ट्रैवल एजेंट की शिकायत पर बब्बर खालसा से जुड़े तीन आतंकियों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं कुलबीर सिंह सिद्ध के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed