फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   case against former representative of maneka gandhi

मेनका के पूर्व प्रतिनिधि पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Jan 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Mon, 29 Jan 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
case against former representative of maneka gandhi
टाइगर रिजर्व पीलीभीत क्षेत्र में बीते दिनों लगवाई गई सौर ऊर्जा लाइट के मिस्त्री की बकाया चालीस हजार रुपये मजदूरी न देने के आरोप में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पूर्व प्रतिनिधि प्रमोद अग्रवाल पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। सुनगढ़ी पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर रविवार रात रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के ग्राम सुकटिया निवासी सौर ऊर्जा मिस्त्री राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि टाइगर रिजर्व में उसने मधुवन कॉलोनी निवासी प्रमोद अग्रवाल के मार्गदर्शन में उसने पांच सौ सोलर लाइट लगवाई थीं। इसके मजदूरी के 2.25 लाख रुपये में से चालीस हजार की बकाएदारी को अब तक नहीं दिया गया। कई बार चक्कर लगाने पर भी टालमटोल की जा रही है। शिकायत के बाद पहले पुलिस मामले को जांच में टालती रही। 12 दिन बाद अब सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed