फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car runs over women protesting against molestation, one dead, four injured

Pilibhit News: छेड़खानी का विरोध करने पर महिलाओं पर चढ़ाई कार, एक की मौत, चार घायल

Mon, 12 May 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Car runs over women protesting against molestation, one dead, four injured
माधोटांडा थाने में खड़ी आरोपियों की गाड़ी। संवाद
कलीनगर(पीलीभीत)। बरात में लड़के पक्ष से पहुंचे कुछ युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। कार्यक्रम में मौजूद गांव की कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए। आरोप है कि युवकोंं ने महिलाओं पर कार चढ़ा दी। इससे एक महिला की मौत हो गई। चार अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। घटना के बाद भाग रहे कार सवारों को माधोटांडा पुलिस ने घेराबंदी कर बाइफरकेशन मार्ग पर पकड़ लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना माधोटांडा क्षेत्र के तराई इलाके के एक गांव की है। गांव निवासी युवक ने माधोटांडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को गांव में एक लड़की की शादी थी। गजरौला क्षेत्र के बेबी सिंह कॉलोनी निवासी लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर गांव पहुंचे। रात करीब 11:30 बजे लड़के पक्ष से गजरौला क्षेत्र के ही स्वर्णजीत सिंह व प्रगत सिंह भी वहां पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने द्वारचार के दौरान वहां मौजूद युवतियों के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। इस पर वहां मौजूद उसकी माता रेनुका हलदार (45) पत्नी सुरंजन हलदार के अलावा कुछ अन्य महिलाओं ने विरोध किया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देकर बुलाने की बात कही। दोनों आरोपी अपनी गाड़ी में पहुंचे और अन्य साथियों को भी बुलाकर बैठाया। आरोप है कि आग बबूला होकर आरोपियों ने अपनी कार जानबूझकर विरोध कर रही महिलाओं की ओर दौड़ा दी। कार की चपेट में आने से पांच महिलाएं घायल हो गईं। सभी को गंभीर चोट आईं हैं। खटीमा ले जाने पर उपचार के दौरान रेनुका की मौत हो गई। चार अन्य महिलाओं को माधोटांडा सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। स्थिति देख आरोपी मौके से भाग गए। रविवार को ग्रामीण एकत्र होकर माधोटांडा थाने पहुंचे और कार्रवाई के लिए तहरीर दी। महिला का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना के बाद भाग रहे कार सवारों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने पीछा किया और पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद चूका बाइफरकेशन मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें थाने ले आई। कार सवार दोनों आरोपी शराब के नशे में बताए जा रहे थे। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

कार की टक्कर से बछड़े की भी हुई मौत
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कार चढ़ाने से महिलाओं की हालत गंभीर होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। इसपर आरोपी तेज रफ्तार में कार को दौड़ाकर भागने लगे। इस दौरान रमनगर गांव के बाहर मार्ग पर घूम रहे एक बछड़ा भी कार से टकराकर मर गया। बताया जाता है कि इसके बाद भी चूका के निकट कार तेज रफ्तार में होने के कारण पेड़ से भी टकरा गई थी।


हाथ तो किसी का टूटा पैर
कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य को भी गंभीर चोटें आईं हैं। बताया जाता है कि एक के पैर और दूसरे के हाथ की हड्डी भी टूटी है। दो अन्य को भी गुम चोटें आई। हालांकि हड्डी टूटने की स्थिति साफ करने के लिए सीएचसी के डॉक्टरों ने एक्सरे की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed