{"_id":"587d0f914f1c1b3603eff4bb","slug":"car-crushed-by-the-death-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से कुचलकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से कुचलकर बच्ची की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा रोड पर कल्यानपुर के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही छह वर्षीय सुहाना पुत्री राजकुमार को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गजरौला क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी राजकुमार किराना सामान की फेरी लगाते है। उसके तीन पुत्री 10 साल की मिलन, आठ की पल्लवी और छह वर्ष की सुहाना व दो साल का बेटा कृष्ण है। सोमवार दोपहर को उनकी छह वर्षीय पुत्री सहाना खेत पर गई थी। वहां से घर लौटते वक्त सड़क पार कर रही थी। तभी माधोटांडा की ओर से आई बैगनआर कार ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी रोककर मदद के लिए नीचे उतरा, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंचे रिछौला चौकी इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि कार व उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक खुद को पूरनपुर के करीमगंज का रहने वाला बता रहा है। कानूनी कार्रवाई के लिए बच्ची के परिवार वालों से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन