{"_id":"5fe8d5828ebc3e3d586760f1","slug":"cane-farmers-problems-pilibhit-news-bly4316958136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सदस्यों की धीमी गति से फीडिंग, गुस्साए अपर गन्ना आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सदस्यों की धीमी गति से फीडिंग, गुस्साए अपर गन्ना आयुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। अपर गन्ना आयुक्त वाईएस मलिक ने सहकारी गन्ना समिति, गन्ना परिषद, फार्म मशीनरी बैंक, विभागीय आधार पौधशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नए गन्ना सदस्यों की तेजी से फीडिंग कराकर जनवरी में उनको गन्ना सप्लाई पर्चियां दिलवाने के निर्देश दिए। फार्म मशीनरी का लाभ और अधिक किसानों को देने को कहा।
अपर गन्ना आयुक्त वाईएस मलिक अपने तीन दिवसीय मंडल के दौरे पर आखिरी दिन रविवार को पूरनपुर पहुंचे। उन्होंने सहकारी गन्ना समिति, गन्ना परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर की प्रगति, नए सदस्यों की चल रही फीडिंग की जानकारी की। फीडिंग तेजी से पूरी कराकर नए सदस्यों को जनवरी में गन्ना सप्लाई की पर्ची हरहाल में जारी कराने के निर्देश एससीडीआई को दिए।
फार्म मशीनरी बैंक के निरीक्षण में मशीनों की जानकारी की और मशीनरियों का लाभ अधिक किसानों को दिलवाने के निर्देश दिए। गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में स्थित विभागीय आधार पौधशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उनके साथ उप गन्ना आयुक्त राजीव राय, उप चीनी आयुक्त राजेश कुमार मौजूद थे। अपर गन्ना आयुक्त के निरीक्षण को लेकर समिति, गन्ना परिषद कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के बाद वे लखनऊ रवाना हो गए।