फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Candidate who appeared for exam under fake name arrested, report filed

Pilibhit News: फर्जी नाम से परीक्षा देने आया अभ्यर्थी गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Sep 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Candidate who appeared for exam under fake name arrested, report filed
विष्णु कुमार राय
पीलीभीत। पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में फर्जी नाम से परीक्षा देने का मामला सामने आया है। केवाईसी चेकिंग के दौरान खुलासा होने के बाद युवक को गिरफ्तार कर सुनगढ़ी थाने लाया गया। देर शाम केंद्र व्यवस्थापक की ओर से बिहार निवासी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी ने फर्जी नाम से परीक्षा क्यों दी, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी परीक्षा में शामिल हो चुका था।
विज्ञापन

शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शनिवार को दूसरी पाली में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को चेकिंग करने के बाद केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान केवाईसी चेकिंग भी की गई। जिसमें परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी आर्मी मैन पुत्र अमेरिका प्रसाद निवासी थाना ग्राम उगहनी थाना चिनारी जनपद रोहतास बिहार के अभिलेखों की चेकिंग की गई तो प्रवेश पत्र में जन्मतिथि 20 मई 2003 निकली।
विज्ञापन

जबकि केवाईसी जांच में उसका नाम विष्णु कुमार राय पुत्र अमेरीका प्रसाद निकला। जिसमें जन्मतिथि भी 27 मार्च 1997 निकली। हालांकि पता वहीं दर्ज निकला।
फर्जीवाड़ा सामने आने पर टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। सूचना अफसरों को दी गई। जिसके बाद युवक को सुनगढ़ी थाने लाकर पूछताछ की गई। परीक्षा के नोडल आब्जर्वर ने भी युवक से पूछताछ की। देर रात केंद्र व्यवस्थापक की ओर से सुनगढ़ी थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि फर्जी नाम से परीक्षा देने का मामला सामने आने पर गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed