{"_id":"69c79339c3c7abcd62051e83","slug":"campaign-to-cleanse-the-gomti-river-launched-in-pilibhit-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोमती नदी को निर्मल बनाने की मुहिम शुरू, पीलीभीत से लखनऊ तक निकाली जाएगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोमती नदी को निर्मल बनाने की मुहिम शुरू, पीलीभीत से लखनऊ तक निकाली जाएगी पदयात्रा
Sat, 28 Mar 2026 02:10 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:10 PM IST
सार
पीलीभीत के माधोटांडा स्थित गोमती नदी के उद्गम स्थल पर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी के साथ गोमती दर्शन यात्रा अभियान की शुरुआत हो गई। गोमती को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए लखनऊ तक पदयात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर पूजन के साथ शुरू हुआ अभियान
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत में गोमती नदी को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने की मुहिम गोमती दर्शन यात्रा का स्वच्छता अभियान के साथ आगाज हो गया। शनिवार को सुबह श्रमदान से गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा के फुलहर झील में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान डेढ़ घंटे तक चला। गोमती दर्शन यात्रा की अध्यक्ष श्वेता सिंह और संयोजक अनुराग पांडेय के साथ झील को साफ किया गया।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे के बाद वन मंत्री अरुण सक्सेना गोमती उद्गम स्थल पहुंचे। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें दर्शन यात्रा की जानकारी। वन मंत्री ने परिसर का भ्रमण कर झील में पानी की स्थिति, अविरल धारा बहाने के प्रयास और अन्य जानकारियां हासिल कीं। विधायक बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विधि विधान से मां गोमती की पूजा की गई। शाम के समय विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को रवाना होगी पदयात्रा
गोमती दर्शन यात्रा में रविवार से पदयात्रा का शुभारंभ होगा। मां गोमती की पूजा कर संस्था के लोग और श्रद्धालु शाहजहांपुर के लिए रवाना होंगे। यात्रा सीतापुर के नैमिष से होकर लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन