{"_id":"699221a20f875fc1cf01449c","slug":"cameras-will-be-installed-at-three-intersections-to-improve-traffic-management-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-153828-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन चौराहों पर लगेंगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन चौराहों पर लगेंगे कैमरे
विज्ञापन
पीलीभीत। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए शहर के तीन प्रमुख चौराहों पर कैमरे लगवाए जाएंगे। शासन से आदेश के बाद अफसरों ने इसकी कवायद को तेज कर दिया है। बजट जारी होते ही जल्द ही इन कैमरों को चौराहों पर लगवा दिया जाएगा।
यातायात व्यवस्था व चौराहे पर लगने से जाम से निजात दिलाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, प्रशासनिक अफसर भी इसकी रूपरेखा तैयार करने में लगे हैं, जिससे जिले में लगने वाले जाम की झाम से निपटने में सहायता मिल सके। ऐसे में शासन स्तर से आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) योजना के तहत जिले में तीन कैमरे दिए जाएंगे। इसको लेकर शासन स्तर से प्रस्ताव मांगा गया है। यह कैमरे चौराहों पर निगरानी के साथ ही जाम की समस्या से निपटाने में सहायक बनेंगे। इसको लेकर अफसरों की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। बजट मिलते ही इन कैमरों के लगवा दिया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- --
यहां लगेंगे कैमरे
शहर के गौहनिया चौराहा और छतरी चौराहे पर दिन में करीब चार से पांच बार जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही स्कूल की छुट्टी के समय यहां सबसे अधिक दिक्कत रहती है। इन दोनों स्थानों सहित शहर के नौगवां चौराहे पर इन कैमरों को लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
शासन की ओर से कैमरे लगवाए जाने का प्रस्ताव मांगा गया है। इसे तैयार कर भेज दिया गया है। बजट जारी होती ही इन्हें चयनित चौराहों पर लगवा दिया जाएगा।- राघवेंद्र सिंह, टीएसआई