फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   call

एक कॉल पर उपलब्ध होंगे हुनरमंद

Tue, 10 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 10 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
call
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत डूडा की ओर से शहर में एक आजीविका केंद्र बनाने की योजना है। इस केंद्र में विभिन्न ट्रेडों जैसे बिजली, कारपेटर, लोहर, राजमिस्त्री, पिलम्बर, पुताई कारीगर, लाइट डेकोरेशन आदि का काम करने वाले कारीगर/मिस्त्रियों का रजिस्टेशन कराकर कंप्यूटर में फोन नंबर सहित डाटा फीड किया जाएगा, साथ ही रजिस्ट्रेशन कराने वाले को केंद्र की ओर से एक आईकार्ड भी दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद संबंधित व्यक्ति अपनी दुकान घर आदि कहीं भी काम करता रहेगा। इस बीच यदि किसी व्यक्ति को किसी कारीगर अथवा मिस्त्री की आवश्यकता है तो केंद्र में उपलब्ध नंबरों पर फोन करेगा। इसके कुछ समय बाद संबंधित कारीगर आपके घर पर हाजिर होगा। कार्य करने के बाद घर गया कारीगर वाजिब पैसे भी लेगा। डूडा ने इसके लिए 10 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर नगर पालिका के माध्यम से शासन को भेजा है।
विज्ञापन


नखासा में बने बरातघर में होगा संचालन
आजीविका केंद्र बनाने के लिए पालिका द्वारा कुछ समय पहले मोहल्ला नखासा में बनाए गए बारात घर को प्रस्तावित किया गया है। इस भवन में डूडा की प्रस्तावित योजना से कंप्यूटर, इंर्वटर, स्टाफ, फोन आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


आजीविका केंद्र की स्थापना के लिए नगरपालिका के माध्यम से शासन को 10 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे शहरवासियों और हुनरमंद दोनों को लाभ मिलेगा।
आरके वर्मा, परियोजना अधिकारी, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed