{"_id":"5e5579508ebc3ef3bd34948b","slug":"caa-nrc-alert-pilibhit-news-bly397360692","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-अलीगढ़ में सीएए-एनआरसी को लेकर बवाल के बाद पीलीभीत में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-अलीगढ़ में सीएए-एनआरसी को लेकर बवाल के बाद पीलीभीत में अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सीएए-एनआरसी को लेकर दिल्ली और अलीगढ़ में बवाल के बाद पीलीभीत जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। विरोध के नाम पर माहौल खराब करने के अंदेशा के चलते शासन ने पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी जोन के निर्देश पर जनपद के पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए हैं।
सीएए-एनआरसी के विरोध के नाम पर यहां खुराफाती पहले ही सक्रिय हैं। दो माह पूर्व शहर की चूने वाली गली में कुछ लोग इकट्ठा होकर जबरन दुकानें बंद कराने पहुंच गए थे। कुछ दुकानदारों ने जब प्रतिष्ठान बंद करने से मना किया तो उनसे अभद्रता की गई थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कई लोगों को पकड़कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। सोशल साइट्स पर भी भड़काऊ पोस्ट डाली गईं, जिसका संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थीं। इसके बाद मामला थमा था मगर 13 फरवरी को मोहल्ला शेर मोहम्मद में बिना अनुमति 200 से अधिक महिला-पुरुष सीएए-एनआरसी का विरोध करने के लिए जमा हो गए थे। इस प्रदर्शन को शाहीन बाग की तर्ज पर देखा गया था। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने पहुंचकर उनको हटा दिया था। दो दिन बाद इस मामले में एक एफआईआर 33 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई थी। इसमें छह लोगों को जेल भेजा गया था। अब दिल्ली और अलीगढ़ में विवाद के बाद पीलीभीत समेत बरेली जोन के अन्य जिले संवदेनशील के तौर पर देखे जा रहे हैं। इसको लेकर बताते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय से भी मंडल स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
हर इनपुट पर रखी जा रही नजर
सीएए-एनआरसी के विरोध को लेकर हर इनपुट पर अधिकारी खुद नजर रख रहे हैं। किसी तरह की कोई खुराफात न अंजाम दी जा सके, इस पर सभी की नजर है। सिविल पुलिस के अलावा खुफिया विभाग के कर्मचारियों को भी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
होली को लेकर विशेष फोकस
होली नजदीक आ रही है। ऐसे में खुराफाती सक्रिय होकर माहौल न बिगाड़ दें, इसलिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शासन से अलर्ट किए जाने के बाद अब सभी सीओ और थाना प्रभारियों को होली के विवाद और क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही सभी अफसर और मातहतों को अलर्ट किया जा चुका है। अगर कोई खुराफात करता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। - अभिषेक दीक्षित, एसपी