फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CA celebrated throughout the district Akhilesh's birthday

जिले भर में मनाया सीएं अखिलेश का जन्मदिन

Fri, 01 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 01 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
CA celebrated throughout the district Akhilesh's birthday
पौधरोपण - फोटो : pilibhit, beureu
सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शहर के अलावा तहसील स्तरों पर भी जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

नकटदाना चौराहा स्थित सपा के जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने केक काटा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को विकास पुरुष मिला है। 2017 में नई ऊर्जा के साथ वह पुन: प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना है। मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमर सिंह और छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मेंहदी रजा ने भी अपने विचार रखे। सभी कार्यकर्ताओं ने केक और मिठाइ खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर शिवम् कश्यप, लक्ष्मी सक्सेना, शक्ति गुप्ता, अमित पाठक, गीता गुप्ता, बिंदू शर्मा, गोमती प्रजापति, एकता रस्तोगी, अनीता शर्मा, चंद्रभान सिंह यादव, राजकुमारी यादव, राजू सक्सेना, नसरीन, शक्ति गंगवार सहित कई कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन

बिलसंडा। अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपाईयों ने पौधारोपण किया। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में हुए पौधारोपण में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, आशीष सक्सेना, डॉ. अवधेश शर्मा, रजत कश्यप, मनोज कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मंडी परिसर में पौधारोपण किया गया। एसडीएम बीपी सिंह के साथ मंडी उपनिदेशक (निर्माण) मनोज अग्हिोत्री, सचिव सुशील कुमार, निरीक्षक रामऔतार, संजय सक्सेना, नन्हेबाबू, रामपाल, संतोष पांडेय, ओमकार, मिंटू  आदि थे।

पूरनपुर। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, विधायक पीतमराम ने मंडी परिसर में पौध रोपण किया। राज्य मंत्री, विधायक ने व्यक्तिगत दुर्घटना, खलियान अग्निकांड योजना के तहत 12 लाभार्थियों को चेक सौंपे। यहां नरेंद्र मिश्रा कट्टा, उमाशंकर यादव, अवधेश शर्मा, महेश आजाद, हाजी रियाजतनूर खां मझले, जरैनल सिंह जैली आदि थे। उधर, मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर नगराध्यक्ष महेश आजाद, तौफीक अहमद कादरी, जाहिद खां, अहीद खां, नादिर रजा बरकाती, पुनीत यादव, अकील बाबू सीएचसी पर फल वितरण किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव के आवासीय कार्यालय में भी मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। इसमें राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, अवधेश शर्मा, हाजी रियाजतनूर खां, शान मियां आदि थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed