फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   By evening, the camp has become a city

शाम होते ही छावनी बन गया शहर

Sun, 11 Dec 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 11 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
By evening, the camp has become a city
शाम होते ही छावनी बन गया शहर
हशमत नगर से निकाले जाने वाले जुलूस ए मोहम्मदी की सुरक्षा को लेकर पूरे दिन पुलिस-प्रशासनिक अमले में हलचल रही। अधिकारी दोनों मौलानाओं से जानकारी करने में जुटे रहे। ड्रोन कैमरे की मदद से छतों पर नजर रखी गई। फोर्स की ब्रीफिंग के बाद आरआरएफ की टुकड़ी के साथ पुलिस बल ने जुलूस के रूट पर फ्लैग मार्च भी निकाला। देर शाम छह बजे से बनाए गए प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात कर दी गई। खुराफातियों की निगेहबानी के लिए खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। सुबह से ही पुलिस अधिकारी सुरक्षा तैयारियों को लेकर पूरा करने में लगे रहे। सीओ सिटी अनुराग दर्शन, कोतवाल इंद्र सिंह, योगेंद्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चिह्नित किए गए प्वाइंटों पर बैरीकेडिंग कराई। इसके बाद जुलूस के रास्तों पर ड्रोन कैमरे की मदद से छतों पर रखे सामान चेक किये गए। इधर प्रशासनिक अमला भी जुटा रहा। अधिकारी आस्ताने हशमतिया के सज्जादानशीं मौलाना जरताब रजा खां व दरगाह अल्लाहू मियां के सज्जादानशीं मौलाना हसन मियां कदीरी से संपर्क में जुटे रहे। किसी तरह की विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए खासी सतर्कता बरती गई। दोपहर में पुलिस लाइन में डीएम मासूम अली सरवर, एसपी सभाराज, एडीएम एके सैनी, एएसपी डॉ.रासुरेश यादव आदि अधिकारियों ने जिले व बाहर से आए पुलिस, पीएसी व आरआरएफ के जवानों को ब्रीफ किया। इसके बाद जुलूस के रूट पर फ्लैग मार्च निकाला गया। शाम छह बजे से प्वाइंटों पर फोर्स की तैनाती की गई। शांति व्यवस्था को बनाए गए पुलिस मित्रों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। तमाम पुलिस वालों को सादे कपड़ों में भी नजर रखने को लगाय गया।
विज्ञापन

हसनमियां ने जलसा न करने का किया ऐलान
दरगाह अल्लाहू मियां के सज्जादानशीं मौलाना हसनमियां कदीरी ने रविवार दोपहर कहा कि वह जलसा नहीं करेंगे। हालांकि उनके इस निर्णय के बाद प्रशासन ने खासी राहत महसूस की। हसनमियां कदीरी ने अमर उजाला को बताया कि दो-तीन साल से शासन प्रशासन उनके व उनके समर्थकों के साथ नाइंसाफी कर रहा है। उन्हें न तो जुलूस में शामिल होने दिया जा रहा है और न ही अलग से जुलूस निकालने की इजाजत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साल अधिकारियों ने उनसे अलग से जुलूस निकालने की बात कही थी। जो बाद में झूठ साबित हुई। प्रशासन ने उनके निहत्थे लोगों पर गोली, लाठी चलाई। इस लिए प्रशासन की जलसे की अनुमति की बात पर भी यकीन नहीं किया जा सकता। हसनमियां ने कहा कि हो सकता है कि प्रशासन की इसमें भी कोई चाल हो। इस लिए उन्होंने जलसा न करने का निर्णय लिया है। रविवार रात आस्ताने कदीरिया उस्मानिया में सिर्फ लंगर पूरी रात जारी रहेगा और इस दौरान मुल्क कौम की तरक्की के साथ आपसी भाईचारा बनाए रखने की सभी दुआ फरमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed