फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Business news in district.

Pilibhit News: ई-रिक्शे की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, आसान किस्तों का उठा रहे लाभ

Wed, 19 Nov 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Business news in district.
पीलीभीत। महंगाई के दौर में कम लागत में दैनिक आय का बेहतर साधन होने के कारण लोग अब पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में ई-रिक्शे को तेजी से अपना रहे हैं। इससे ई-रिक्शे का व्यापार तेजी पकड़ रहा है। अलग-अलग कंपनियों के शहर में लगभग 10 शोरूम भी खुल गए हैं। बाजार में आसान किस्तों और कम ब्याज दरों पर मिलने वाली वित्तीय सुविधा लोगों को लाभ पहुंचा रही है।
विज्ञापन


एक ओर जहां लोग रोजगार के लिए परेशान हैं। दूसरी ओर अब ई-रिक्शा चलाना लोगों के लिए अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। इन दिनों शहर में ई-रिक्शों की खरीद में तेजी दर्ज हुई है। बिना पेट्रोल खर्च और बैटरी की तीन वर्ष की वारंटी के चलते सवारियां ढोने ले जाने के लिए चालक ई-रिक्शा को सबसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं। लगभग दो लाख रुपये का मिलने वाला ई-रिक्शा अब लोगों को बिना भुगतान और आसान किश्तों से मिल रहा है। इसके चलते लोग ई-रिक्शा खरीदने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। यही कारण है शहर में लगभग दस शोरूम ई-रिक्शा के व्यापारियों ने खोले हैं, जिसमें नियमित एक-दो ई-रिक्शा की सेल हो रही है। पहले जहां लोग पैसे की कमी या भारी डाउन पेमेंट के कारण खरीदारी से हिचकते थे। अब वित्त कंपनियों की ओर से न्यूनतम प्रोसेसिंग शुल्क और आसान ईएमआई योजनाओं ने ग्राहकों का बोझ काफी कम कर दिया है। 10 से 12 हजार रुपये तक की मासिक किस्त में ई-रिक्शा उपलब्ध होने से बेरोजगार युवक, पुराने रिक्शा चालक और पार्ट-टाइम कमाई चाहने वाले लोग भी इस कारोबार में कदम रख रहे हैं।
विज्ञापन

ई-रिक्शा खरीदने वालों का कहना है कि पेट्रोल के मुकाबले चार्जिंग लागत बेहद कम पड़ती है। इससे रोजाना की बचत सीधे उनकी कमाई बढ़ा रही है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने से लोकल ट्रांसपोर्ट भी सस्ता और सुगम हुआ है। सुबह-शाम स्कूल, मार्केट और दफ्तर मार्गों पर ई-रिक्शा की मांग काफी रहती है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन में करीब 30 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदूषण नियंत्रण और आर्थिक लाभ को देखते हुए आने वाले महीनों में यह वृद्धि और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। डीलरों के अनुसार, त्योहारी सीजन और शादी सीजन के चलते बिक्री अगले सप्ताहों में और बढ़ने की संभावना है। कम ब्याज और आसान किस्तों की योजना फिलहाल लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed