फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Buses will go for assembly by-elections and Kumbh, problems of passengers will increase

Pilibhit News: विधानसभा उपचुनाव और कुंभ में जाएंगी बसें, बढ़ेंगी यात्रियों की मुश्किलें

Tue, 19 Nov 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Buses will go for assembly by-elections and Kumbh, problems of passengers will increase
पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड का फाइल फोटो।
पीलीभीत। मुरादाबाद उपचुनाव में पीलीभीत डिपाे की तीन बसें चली गई हैं। कुंभ मेले में भी स्थानीय डिपो से बसों को भेजा जाना है। बसों के जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। सबसे ज्यादा दिक्कत स्थानीय मार्गाें के यात्रियों को होगी। लंबी दूरी मार्ग के यात्री भी परेशान होंगे।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 104 बसों का संंचालन किया जा रहा है। इसमें नौ अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। डिपो से दिल्ली मार्ग पर यात्रियों को संख्या देखते हुए 40 बसों का संचालन किया जा रहा है। अन्य बसों का संचालन स्थानीय और अन्य मार्गाें पर किया जाता है।
विज्ञापन

प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और सुविधा के लिए पीलीभीत डिपो से 70 बसों की मांग की गई है। अगर 70 बसें भेजी गईं तो यहां महज 34 बसें ही रह जाएंगी। इनमें भी तीन बसों को मुरादाबाद के उपचुनाव में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष 31 बसों से ही यहां के यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। ऐसे में स्थानीय मार्ग पर यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। हालांकि विभाग यहां से कुछ ही बसों के भेजने का दावा कर रहा है। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो।
----
स्थानीय मार्गों पर होगी सबसे ज्यादा दिक्कत
बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया आदि स्थानीय मार्गों पर वैसे ही रोडवेज बसों की किल्लत रहती है। यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। बसों को कुंभ मेले में जाने से इन मार्गाें पर आवागमन की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सबसे दिक्कतों का सामना करना होगा। डग्गामार वाहनों की मनमानी बढ़ेगी।


---
कुंभ मेले के लिए 70 बसों की मांग की गई है। बसों के जाने से यहां का संचालन प्रभावित होगा। यहां से बसों की संख्या को लेकर अधिकारियों से बात की जा रही है, जिससे यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed